न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में 23 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, अब 272 रुपये में मिलेगा एक लीटर

पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में 22.20 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। इसके बाद देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 272 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 11:10:54

पाकिस्तान में 23 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, अब 272 रुपये में मिलेगा एक लीटर

पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। इस बीच सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी का फैसला लिया है और नई कीमतें कल 17 फरवरी 2023 से लागू हो जाएंगी। बीते 29 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई थी और पेट्रोल 249.80 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 262.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। अब इसमें फिर इजाफा करने का ऐलान किया गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम में 22.20 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। इसके बाद देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 272 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके साथ ही हाई-स्पीड डीजल (Diesel) का दाम 17.20 रुपये बढ़ाया गया है, जिसके बाद ये अब 280 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा लाइट डीजल 196 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि केरोसिन के भाव में भी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। इसमें सरकार ने 12.90 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिससे इसकी कीमत 202.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नई कीमतें आज 16 फरवरी 2023 को रात 12 बजे से लागू कर दी जाएंगी।

पाकिस्तान में बीते 20 दिनों के भीतर ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 57 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जा चुका है। इससे पहले जनवरी के आखिर में की गई बढ़ोतरी के तहत सरकार ने इनके दाम 35 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। वहीं अब 22 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग