न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात LoC पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्तों में बढ़ा तनाव। LOC पर लगातार तीसरी रात फायरिंग, भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए। जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 8:45:31

पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात LoC पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में गंभीर तनाव देखने को मिल रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है, वहीं पाकिस्तान अपनी उकसावे वाली हरकतों और गीदड़भभकी से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के कई नेता और अधिकारी लगातार भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही, पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।

एलओसी पर लगातार तीसरी रात पाकिस्तानी फायरिंग

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरी रात बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। शनिवार देर रात 26-27 अप्रैल के बीच, पाकिस्तानी चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के तुतमारी गली और रामपुर सेक्टरों में छोटे हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी और उचित जवाब दिया।

यह तीसरी रात थी जब पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

पहलगाम में हुआ भीषण आतंकी हमला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। वहीं, 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है। हमले के तीन दिन बाद, पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फिर से तनाव बढ़ाया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारत का कड़ा एक्शन

हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए 24 अप्रैल को घोषणा की कि 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। साथ ही, पाकिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी गई है।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए दीर्घकालिक वीजा इस निर्णय से प्रभावित नहीं होंगे और वे वैध बने रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत