न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद सेना का पलटवार: बारामूला में दो आतंकी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद, तलाश जारी

बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हुई। आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे सेना ने विफल कर दिया। इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इस हमले में शामिल एक आतंकी की तस्वीर सामने आ चुकी है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां ट्रैक कर रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 10:25:08

पहलगाम हमले के बाद सेना का पलटवार: बारामूला में दो आतंकी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद, तलाश जारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फिर से अपने कायराना चेहरे के साथ सामने आया है। मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। इस भीषण हमले में अब तक 26 निर्दोष लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसके तहत बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

सेना की बड़ी कार्रवाई, भारी गोलीबारी के बाद दो आतंकी ढेर

सूत्रों के अनुसार, बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हुई। आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे सेना ने विफल कर दिया। इस ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध में काम आने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई अभी जारी है।

घाटी में हाई अलर्ट, होटलों और ठिकानों पर छापेमारी तेज

पहलगाम हमले के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। आतंकी नेटवर्क की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। खास तौर पर पर्यटकों के बीच छिपे हो सकने वाले संदिग्धों पर नजर रखते हुए होटलों और गेस्ट हाउसों की भी गहन तलाशी ली जा रही है।

टूरिस्ट पर पहली बार सीधा हमला, 26 की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि यह कश्मीर के इतिहास में पहली बार है जब पर्यटकों को सीधे निशाना बनाकर हमला किया गया है। निहत्थे और शांति के लिए घाटी आए लोगों पर गोलियां चलाना आतंकियों की कायरता को दर्शाता है। यह हमला पुलवामा के बाद सबसे बड़ा माना जा रहा है और अब इसे पुलवामा हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।

सामने आई हमलावर की तस्वीर, तलाश जारी

इस हमले में शामिल एक आतंकी की तस्वीर सामने आ चुकी है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां ट्रैक कर रही हैं। सुरक्षाबलों ने घाटी को चारों ओर से घेर लिया है ताकि किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत