न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को मिलेगा मुआवजा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में कई मासूमों की मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे मानवता के खिलाफ कृत्य बताया और पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 3:22:20

पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख, घायलों को मिलेगा मुआवजा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए बर्बर आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में कई मासूम लोगों की जान चली गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हमले में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2 लाख और हल्के रूप से घायलों को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है और पीड़ितों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच X पर साझा पोस्ट में लिखा गया, "पहलगाम में हुए इस नृशंस आतंकवादी हमले से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। निर्दोष नागरिकों पर हुए इस क्रूर हमले की हम घोर निंदा करते हैं। यह मानवता के खिलाफ कृत्य है, जिसका हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है।"

सरकार ने इस संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ितों के दुख की कोई भरपाई संभव नहीं, लेकिन यह सहायता एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है।

बयान में आगे कहा गया, "हम इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और वादा करते हैं कि आतंक के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें न्याय के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा। आतंक कभी हमारे संकल्प को नहीं तोड़ सकता।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत