न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसंबर तक सबको लग जाएगी वैक्सीन, सरकार ने तैयार किया 216 करोड़ डोज का पूरा रोडमैप

देश के पास इस साल के अंत तक सभी नागरिकों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त वैक्सीन होगी। दिसंबर तक वैक्सीन की उपलब्धता के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 May 2021 9:30:27

दिसंबर तक सबको लग जाएगी वैक्सीन, सरकार ने तैयार किया 216 करोड़ डोज का पूरा रोडमैप

देश के पास इस साल के अंत तक सभी नागरिकों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त वैक्सीन होगी। दिसंबर तक वैक्सीन की उपलब्धता के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है। गुरुवार को नीति आयोग के सदस्य और वैक्सीन पर गठित टास्क फोर्स के प्रमुख डा वीके पाल ने कहा है कि अगस्त से दिसंबर के बीच 216 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे। पॉल ने कहा इस लिहाज से हर भारतीय को टीका लगने के बाद भी पर्याप्त डोज बाकी होंगे। खास बात यह है कि इन सभी वैक्सीन डोज का उत्पादन देश के भीतर होगा और इसमें आयात होने वाली वैक्सीन शामिल नहीं हैं।

देश में वैक्सीन की कमी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। आलोचनाओं का करार जवाब देते हुए डा पाल ने कहा, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि 17.5 करोड़ से अधिक डोज देने वाला भारत दुनिया का तीसरा बड़ा देश है और यह उपलब्धि देश में बनी वैक्सीन के आधार पर हासिल की गई है। चीन के आंकड़ों पर सवालिया निशान लगाते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ही केवल ऐसा देश है जिसने अभी तक वैक्सीन की 25 करोड़ डोज लगाई हैं। ।वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धियों को गिनाते हुए डाक्टर वीके पाल ने कहा कि 16 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत हम 45 साल से अधिक उम्र के हर तीसरे व्यक्ति को एक डोज दे चुके हैं। देश में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या लगभग 34 करोड़ है। इनमें भी 23 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जो राष्ट्रीय औसत 32% से अधिक लोगों को एक डोज दे चुके हैं।

216 करोड़ वैक्सीन डोज का रोडमैप

कोविशील्ड: 75 करोड़ डोज

कोवैक्सीन: 55 करोड़ डोज

बायो ई सबयूनिट वैक्सीन: 30 करोड़ डोज

जायडस कैडिला डीएनए: 5 करोड़ डोज

नोवावैक्स: 20 करोड़ डोज

भारत बायोटेक इंट्रानैजल: 10 करोड़ डोज

जीनोवा mRNA: 6 करोड़ डोज

स्पूतनिक 5: 15.6 करोड़ डोज

डा पाल ने पांच नई वैक्सीन और उनके संभावित उत्पादन के बारे में भी बताया जो ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें बायोलाजिकल ई की सब-यूनिट वैक्सीन, जायडस-कैडिला की डीएनए वैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की नोवावैक्स, भारत बायोटेक की नोजल वैक्सीन, जिनोवा की एमआरएनए वैक्सीन शामिल हैं।

इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी इजाजत

डा पाल ने बताया कि जायडस-कैडिला की डीएनए वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल पूरा हो चुका है और उसने इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत भी मांगी है। यदि उसे इजाजत मिलती है तो अगस्त से दिसंबर के बीच वह 5 करोड़ डोज की आपूर्ति कर सकेगी। इसी तरह बायोलाजिकल ई की वैक्सीन तीसरे फेज के अंतिम चरण में है।

इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत देने की स्थिति में वह 30 करोड़ डोज की आपूर्ति कर सकती है। इजाजत मिलने की स्थिति में अगस्त-दिसंबर के बीच भारत बायोटेक ने नोजल वैक्सीन की 10 करोड़ डोज, सीरम इंस्टीट्यूट ने नोवावैक्स की 20 करोड़ डोज, जिनोवा ने एमआरएनए वैक्सीन की छह करोड़ डोज सप्लाई करने का भरोसा दिया है।

वैक्सीन के लिए दूसरी कंपनियों की भी लेंगे मदद

नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि लोगों का कहना है कि कोवैक्सिन के निर्माण में अन्य कंपनियों की मदद भी लेनी चाहिए। मैं यह बताते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि जब हमने इस संबंध में कोवैक्सिन की निर्माता कंपनी भारत बाॅयोटेक से इस बारे में चर्चा की तो उन्होंने इसपर अपनी सहमति दे दी और इस प्रस्ताव का स्वागत किया। इस वैक्सीन की मदद से कोरोना वायरस को मारा जा सकता है और इसका निर्माण सिर्फ BSL3 लैब में किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब