न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने जवाबी कार्रवाई के लिए मांगी इजाजत, PAK PM ने कहा- सेना को पूरा अधिकार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की इजाजत मांगी। शहबाज शरीफ ने सेना को पूरा अधिकार दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 3:48:27

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने जवाबी कार्रवाई के लिए मांगी इजाजत, PAK PM ने कहा- सेना को पूरा अधिकार

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर पाकिस्तान में बुधवार (7 मई 2025) को हाई लेवल बैठक हुई, जिसमें भारतीय एयरस्ट्राइक पर चर्चा की गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस मुद्दे पर बुधवार शाम को संसद को संबोधित कर सकते हैं। भारतीय सेना ने बुधवार तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सेना प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एनएससी की बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली और सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया है, और पाक सेना ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जवाबी कार्रवाई की इजाजत मांगी है। इस पर शहबाज शरीफ ने सेना को पूरी छूट दी है और कहा कि सेना को पूरा अधिकार है।

पाकिस्तान ने फिर से दावा किया कि उसके क्षेत्र में आतंकवादी शिविर नहीं हैं। पाकिस्तान ने यह भी दोहराया कि उसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जांच की मांग की थी। भारत की एयरस्ट्राइक से डरकर पाकिस्तान ने फिर कहा है कि वह शांति चाहता है।

भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि यदि भारत नरम रुख अपनाता है, तो पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव को समाप्त करने के लिए तैयार है। पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों के ठिकाने शामिल थे।

स्ट्राइक में 100 से ज्यादा की मौत

इस हमले के बाद पाकिस्तान में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। भारत ने मुजफ्फराबाद और सियालकोट के इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक की है। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह स्ट्राइक उन क्षेत्रों में की गई है, जहां आतंकवादियों के कैंप थे।

भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिजबुल मुजाहिदीन के 2 कैंपों को तबाह किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये आतंकवादी संगठन फिर से हमला करने की तैयारी में थे।

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। 2016 में उरी और 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किए थे। उरी सर्जिकल स्ट्राइक में 250 और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक में 300 आतंकियों की मौत हो गई थी। इन दोनों स्ट्राइक्स के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर चला गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब