न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मारने के लिए किराए के लोग भेजे गए थे... ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौलाना महमूद मदनी का बड़ा बयान

22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आई है। पुंछ में गोलीबारी से एक शख्स की मौत और 4 बच्चों के घायल होने पर मौलाना महमूद मदनी ने जताई चिंता और भारत की सेना के साथ खड़े होने का संदेश दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 6:38:56

मारने के लिए किराए के लोग भेजे गए थे... ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौलाना महमूद मदनी का बड़ा बयान

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई। बौखलाए पाकिस्तान ने निर्दोष भारतीय नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 8 मई 2025 की रात को जबरदस्त बमबारी और गोलीबारी देखने को मिली। इस घटना को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने चिंता व्यक्त की है।

मौलाना मदनी ने बताया कि पुंछ में उनका एक मदरसा स्थित है, जहां पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई और चार बच्चे घायल हो गए। उन्होंने कहा, "पहलगाम में निर्दोष लोगों को पहचान कर मारने के लिए किराए के हत्यारे भेजे गए थे। अब आम नागरिकों पर सीधा हमला किया जा रहा है। पुंछ में हमारे मदरसे के एक स्कॉलर की शहादत हुई है और चार बच्चे जख्मी हुए हैं। इस तरह की बर्बर हरकतें बंद होनी चाहिए। हम पहले दिन से यही कह रहे हैं।"

'हम पूरी तरह अपनी सेना के साथ हैं'

पहलगाम में हमलावर द्वारा एक महिला से ‘जा कर मोदी को बता देना’ कहने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना मदनी ने कहा, "हां, जवाब दिया गया है। भारत हमारा वतन है, इसकी हिफाज़त करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जरूरत पड़ी तो हम हर प्रकार की कुर्बानी देने को तैयार हैं। हमारी सेना की हर कार्रवाई में हम उसके साथ खड़े हैं।"

'मुश्किलें आएंगी, लेकिन घबराना नहीं है'

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मेरा संदेश यही है कि डटे रहो। आगे और भी कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन रोने-धोने या शिकायत करने का समय नहीं है। अगर तकलीफें आएंगी, तो हम उन्हें बर्दाश्त करेंगे। हमारी यही दुआ है कि हालात और ना बिगड़ें, लेकिन अगर बिगड़ते हैं तो भारत की जनता पूरी बहादुरी और संकल्प के साथ अपनी सेना के साथ खड़ी रहेगी।"

'युद्ध नहीं, समाधान चाहिए'

मौलाना मदनी ने आगे कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्हें पूरा जवाब मिल गया है, लेकिन इतना तय है कि हमारी सेना ने साबित कर दिया है कि हम कमजोर नहीं हैं। हमारी सेनाएं जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।"

उन्होंने यह भी कहा, "यह विवाद बहुत पुराना है। आज जो हालात हैं, वो युद्ध जैसे हैं। हमें इन परिस्थितियों को और अधिक बिगड़ने से रोकना होगा। प्रयास यह होना चाहिए कि युद्ध की स्थिति से बाहर निकल कर शांति की राह पर वापस लौटा जाए।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत