न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर..., जानें अजमेर दरगाह के नसरुद्दीन चिश्ती ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर क्या कहा; Video

भारत-पाकिस्तान सीजफायर से पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया। सैयद नसरुद्दीन चिश्ती बोले- भारत अमन पसंद मुल्क है, लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 3:44:01

भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर..., जानें अजमेर दरगाह के नसरुद्दीन चिश्ती ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर क्या कहा; Video

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू कर दिया गया है, लेकिन इससे पहले भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

इस पर अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि भारत एक शांति पसंद मुल्क है, लेकिन जब बात अपनी सुरक्षा की आती है, तो यह किसी भी प्रकार की हिंसा या आतंकवाद को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सरकार और सेना द्वारा उठाए गए कदम यह साबित करते हैं कि भारत एक जिम्मेदार और आत्मसम्मान वाली राष्ट्र है।

नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया कि भारत अपने नागरिकों और सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। यह हमारे शौर्य और साहस का प्रतीक है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी कैंपों को नष्ट किया।"

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की एक बड़ी उपलब्धि करार दिया और इसे देश के नागरिकों के लिए गर्व का कारण बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उन आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा संदेश भेजने का काम करती है, जिन्होंने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाला था।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों पर यह कार्यवाही की थी, जिससे आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने और भारतीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?