न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस वही छोड़ रहे हैं जिनका जनता से जुड़ाव नहीं, ज्योति खंडेलवाल के भाजपा में शामिल होने पर बोले खाचरियावास

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने आज प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजदूगी में भाजपा में शामिल हो गईं. वहीं उनके पार्टी बदलने को लेकर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 9:57:33

कांग्रेस वही छोड़ रहे हैं जिनका जनता से जुड़ाव नहीं, ज्योति खंडेलवाल के भाजपा में शामिल होने पर बोले खाचरियावास

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने आज प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजदूगी में भाजपा में शामिल हो गईं. वहीं उनके पार्टी बदलने को लेकर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। राजस्थान सरकार में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा है कि पार्टी वही नेता छोड़ रहे हैं जिनका जनता से जुड़ाव नहीं है।

जो लोग भाजपा में जा रहे जनता से धोखा कर रहे

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "मैं जनता के बीच जाकर आया हूं, वहां कांग्रेस का एकतरफा माहौल है। कांग्रेस देश की ताकत है। आज जो लोग भाजपा में जा रहे हैं, वे जनता का कोई भला नहीं कर रहे हैं। वे पार्टी के साथ तो धोखा कर ही रहे हैं, साथ ही देश और राज्य के साथ भी धोखा कर रहे हैं।"

कांग्रेस के पक्ष में माहौल

खाचरियावास ने आगे कहा, "राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। राजस्थान की जनता जानती है अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो बुजुर्ग महिलाओं की पेंशन जारी रहेगी, फ्री बिजली जारी रहेगी, नौजवान को रोजगार मिलेगा, मां-बहन और बेटी का सम्मान होगा, महंगाई दूर होगी, राजस्थान के किसानों को एक हजार रुपये महीने के मिलते हैं वो मिलते रहेंगे।"

ज्योति खंडेलवाल भाजपा में हुईं शामिल

ज्ञातव्य है कि आज जयपुर की पूर्व मेयर और कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं ज्योति खंडेलवाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। साथ ही ज्योति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान सब कुछ देखते हुए भी कुछ नहीं करता है। इन्हीं सब वजहों के चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा और भाजपा में शामिल हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट