न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : इंडियन आर्मी में सूबेदार बताकर सायबर ठग ने दिया वारदात को अंजाम, खाते से निकाले हजारों रूपये

सायबर ठग वारदात को अंजाम देने के लिए लगातार नए पैंतरे अपना रहे हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला राजस्थान की राजधानी जयपुर में जहां खुद को इंडियन आर्मी में सूबेदार बताकर सायबर ठग ने खाते से हजारों रूपये निकाल लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 12:24:37

जयपुर : इंडियन आर्मी में सूबेदार बताकर सायबर ठग ने दिया वारदात को अंजाम, खाते से निकाले हजारों रूपये

सायबर ठग वारदात को अंजाम देने के लिए लगातार नए पैंतरे अपना रहे हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला राजस्थान की राजधानी जयपुर में जहां खुद को इंडियन आर्मी में सूबेदार बताकर सायबर ठग ने खाते से हजारों रूपये निकाल लिए। यह वारदात जनता कॉलोनी में रहने वाली 57 वर्षीया कमलप्रीत कौर के बेटे के साथ हुई। जिसे एक महीने का एडवांस किराया पेमेंट करने के बहाने खाते से रकम निकाल ली गई। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने बैंक में सूचना दी। फिर आदर्श नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 66 आईटी एक्ट में केस दर्ज कर ट्रांजेक्शन डिटेल व मोबाइल नंबर के आधार पर जांच करना शुरू किया है।

कमलप्रीत ने बुधवार को आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया है कि उन्होंने अपना मकान किराए पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। 22 नवंबर को कमलप्रीत के बेटे के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने अपना नाम अमित कुमार बताया। बातचीत में कहा कि वह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत है। अमित कुमार ने मकान किराए पर लेने की इच्छा जाहिर की। शातिर ठग ने मकान मालिक को 1 महीने का किराया एडवांस जमा करवाने का झांसा दिया।

इसके बाद शातिर ठग ने कमलप्रीत के बेटे के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेजा। उसे किसी भी ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए स्कैन करने के लिए कहा। झांसे में आकर जब पीड़ित ने क्यूआर कोड स्कैन किया तो उसके खाते में कोई राशि नहीं आई। इसके बाद ठग ने दो-तीन बार क्यूआर कोड भेज कर उसे स्कैन करने की बात कही। लेकिन हर बार क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद पीड़ित के खाते में रकम जमा नहीं हुई। राशि जमा होने की बजाए पीड़ित के खाते से 10900 रुपए की रकम ट्रांसफर हो गई। पीड़ित ने ठग से रकम उसके खाते में ट्रांसफर होने की बात कही। तब उसने टेक्निकल एरर का हवाला दे दिया और रकम वापस ट्रांसफर करने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने ठग से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट