न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक लाख लोग एक साथ करेंगे भगवद् गीता का पाठ, शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री

मजूमदार ने बताया कि ‘एक लाख गीता पाठ’ कार्यक्रम 24 दिसंबर को शहर के मध्य में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 6:26:27

एक लाख लोग एक साथ करेंगे भगवद् गीता का पाठ, शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभाओं की समाप्ति से पहले ही आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी बानगी धीरे-धीरे नजर आने लगी है। शुरूआत भाजपा कोलकाता से कर रही है, जहाँ दिसम्बर में भाजपा एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है जिसमें एक लाख लोग एक साथ भगवद् गीता का पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है जिसमें करीब एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता का पाठ करेंगे।

मजूमदार ने बताया कि ‘एक लाख गीता पाठ’ कार्यक्रम 24 दिसंबर को शहर के मध्य में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। हमने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उस दिन एक लाख लोग एक साथ भगवद्गीता का पाठ करेंगे।’’

कई धार्मिक समूह एक साथ आए

भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई धार्मिक समूह एक साथ आए हैं। यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राज्य की अन्य हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है और हम इसका आयोजन नहीं कर रहे हैं।

टीएमसी ने इस कार्यक्रम को लेकर क्या कहा?

हालांकि, सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दावा किया 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह बिल्कुल स्वाभाविक है कि भाजपा नेता राज्य का बार-बार दौरा करेंगे। हमने 2019 के लोकसभा चुनावों और 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले इस प्रवृत्ति को देखा है। लेकिन, इससे कोई फायदा नहीं होगा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीटें हासिल कीं, जबकि टीएमसी ने 22 सीटों पर परचम लहराया. कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत