न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन के बढ़ते कदम, ब्रिटेन में 22 मरीज मिलने से हड़कंप

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) दुनिया में धीरे-धीरे पैर पसारना शुरू कर दिया हैं। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के 22 मामलों की पुष्टि होने के बाद हडकंप मच गया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 1:56:07

ओमिक्रॉन के बढ़ते कदम, ब्रिटेन में 22 मरीज मिलने से हड़कंप

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) दुनिया में धीरे-धीरे पैर पसारना शुरू कर दिया हैं। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant in Britain) के 22 मामलों की पुष्टि होने के बाद हडकंप मच गया हैं। ब्रिटिश हेल्थ मिनिस्टर साजिद जावेद ने कहा कि इस वैरिएंट का कितना असर हो सकता है, इसके बारे में अगले दो सप्ताह में जानकारी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक फिलहाल इसके असर का पता लगाने में जुटे हैं। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन के इस वैरिएंट पर असर को लेकर कहा कि ऐसा लगता है कि ये कारगर होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन का असर कम हो, लेकिन अब भी ये इससे निपटने का सबसे अच्छा उपाय हैं।

ब्राजील में भी Omicron ने दी दस्तक

कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) ब्राजील (Brazil) में भी पहुंच गया है। ब्राजील में दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका से यात्रा करके लौटे थे। साओ पाउलो राज्य के स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमित 41 वर्षीय पुरुष और 37 वर्षीय महिला को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ये दोनों 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। इनका कोरोना टेस्ट 25 नवंबर को हुआ, उस समय इनमें संक्रमण के हल्के लक्षण मिले थे।

जापान ने बढ़ाई सख्ती, लगेगी बूस्टर डोज

इस बीच जापान ने भी ओमिक्रॉन वैरिएंट का मामला देश में मिलने के बाद सख्ती बढ़ा दी है। जापान में बूस्टर डोज दिए जाने का भी फैसला लिया गया है। फिलहाल हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की तीसरी अथवा बूस्टर डोज दी जाएगी। जापान में इसी साल फरवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था और करीब 9 महीने बाद हेल्थवर्कर्स को अब बूस्टर डोज दिए जाने की तैयारी है। अब तक जापान के 77% लोगों को दोनों टीके लग चुके हैं और अब वैक्सीनेशन का नया राउंड शुरू हो गया है। मंगलवार को ही जापान में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला मिला था। बता दें कि जापान ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रैवलर्स की एंट्री पर भी रोक लगा दी है।

यूरोप में एक हफ्ते पहले ही पहुंच चुका था ओमिक्रॉन वैरिएंट

नीदरलैंड्स के हेल्थ अफसरों ने मंगलवार को एक चौंकाने वाली जानकारी दी। उन्होंने कहा- करीब 9 दिन पहले नीदरलैंड्स में दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बाद में इनकी और जांच की गई तो इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। इसका मतलब यह हुआ कि यूरोप में यह वैरिएंट एक हफ्ते पहले ही पहुंच गया था। दोनों ही संक्रमित साउथ अफ्रीका से नीदरलैंड्स आए थे।

दुनिया भर में फिलहाल ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है। हालांकि अब तक यह क्लियर नहीं है कि इसके कितने खतरे हैं और कितनी तेजी से यह पैर पसार सकता है। हालांकि जापान, ब्रिटेन, इजरायल जैसे देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। भारत ने भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर नियमों को सख्त कर दिया है।

किन-किन देशों में पहुंच चुका है Omicron

दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बॉब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोज़ाम्बिक और मलावी में ओमिक्रॉन ने अपने पैर पसार रखे है, जिसकी वजह से ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों ने इन देशों की यात्रा पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं भारत ने भी दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की और सख़्त जांच करने का आदेश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती