न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में 17 राज्य ओमिक्रॉन की चपेट में, कुल मरीजों की संख्या 400 पार; जश्न पर लगी पाबंदी

देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले अब चिंता बढ़ा रहे है। देश के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के 415 मरीज सामने आ चुके हैं। इस नए संकट का सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 2:03:13

भारत में 17 राज्य ओमिक्रॉन की चपेट में, कुल मरीजों की संख्या 400 पार; जश्न पर लगी पाबंदी

देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले अब चिंता बढ़ा रहे है। देश के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन के 415 मरीज सामने आ चुके हैं। इस नए संकट का सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हैं। महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प। बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1) मामले हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों के कारण क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न पर भी ब्रेक लग गया है। इसके साथ ही राज्यों में नाइट कर्फ्यू का दौर लौट कर आ गया है।

ओमिक्रॉन ने जश्न के बीच रंग में भंग डाल दिया है। संक्रमण की भयावहता को देखते हुए हरियाणा, मध्यप्रदेश, यूपी, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7,189 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक 140.01 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 98.40% है। जो कि पिछले साल मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। लिहाजा केंद्र सरकार ने ऐसे 10 राज्यों की सूची बनाई है जहां कोविड टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी है। स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब ऐसे राज्यों में केद्र की ओर से टीम भेजी जाएगी। क्योंकि इन राज्यों में न सिर्फ टीकाकरण की चाल थीमी है बल्कि यहां कोरोना के केस भी ज्यादा हैं। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में टीम भेजी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल