न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron की रफ्तार! देश में 25 दिन पहले सिर्फ 2 केस थे अब बढ़कर हुए 687

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 135 मामले दर्ज हुए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 687 हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 2:44:34

Omicron की रफ्तार! देश में 25 दिन पहले सिर्फ 2 केस थे अब बढ़कर हुए 687

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 135 मामले दर्ज हुए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 687 हो गई। सोमवार को गोवा और मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। ओमिक्रॉन अब तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। दिल्ली में सोमवार को ओमिक्रॉन के रिकॉर्ड 63 नए केस मिले, जो कि देश की किसी भी राज्य में एक दिन में मिले नए ओमिक्रॉन मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। राष्ट्रीय राजधानी में अब कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है।

गोवा में ब्रिटेन से लौटा 8 साल का लड़का ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि यह लड़का 17 दिसंबर को ब्रिटेन से गोवा के लिए रवाना हुआ था। वहीं, मणिपुर में 48 साल का एक व्यक्ति ओमिक्रॉन संक्रमित मिला है। यह शख्स कुछ दिनों पहले ही तंजानिया से इम्फाल लौटा है।

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। यहां बीते दिन यानी सोमवार को 26 नए केस मिले, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 167 हो गई। ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में 73 मामलों के साथ गुजरात 3सरे नंबर पर है। वहीं, केरल में 57 मामलों के साथ चौथे पायदान पर है। इसके अलावा सोमवार को गुजरात में 24, तेलंगाना में 12, राजस्थान में 3, उत्तराखंड में 3 और हरियाणा में 2 नए मामले रिपोर्ट हुए।

देश में ओमिक्रॉन का पहला केस 2 दिसंबर को कर्नाटक में मिला था। यहां 2 विदेशी नागरिक ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले थे। कर्नाटक के बाद ओमिक्रॉन ने गुजरात में दस्तक दी। अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से जामनगर लौटा गुजरात मूल का व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिला। गुजरात के बाद ओम्रिकॉन महाराष्ट्र पहुंच गया और 25 दिनों में ही 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी दस्तक दे दी।

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हो गई हैं। केंद्र ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 31 जनवरी, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, यह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सुनिश्चित करेंगे। इसमें लोकल और जिला प्रशासन से जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट से जुड़े कदम भी उठाने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर