न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron: देश में ओमीक्रॉन के 30 नए मामले, कुल केस हुए 145

देश में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे यानी शनिवार को 30 नए केस सामने आए। इनमें सबसे अधिक 12 मामले तेलंगाना में पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 9:12:25

Omicron: देश में ओमीक्रॉन के 30 नए मामले, कुल केस हुए 145

देश में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे यानी शनिवार को 30 नए केस सामने आए। इनमें सबसे अधिक 12 मामले तेलंगाना में पाए गए। महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में 6 और केरल में 4 नए मामले भी मिले। इसके साथ ही देश में अब तक सामने आए ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 145 हो गई है।

केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से मिले आंकड़ों के मुताबिक अब तक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले मिल चुके हैं। इनमें महाराष्ट्र (48), दिल्ली (22), तेलंगाना (20), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), केरल (11), गुजरात (7), उत्तर प्रदेश (2), आंध्र प्रदेश (1), तमिलनाडु (1), बंगाल (1) और चंडीगढ़ (1) राज्य शामिल हैं। ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शनिवार को बताया कि राज्य में ओमिक्रोन के 6 नए मामले सामने आए हैं। छह मामलों में से पांच दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों से सामने आए। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही कर्नाटक में ओमिक्रोन के संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 14 हो गई है।

वहीं पुणे के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि महाराष्‍ट्र में शनिवार को ओमिक्रोन के 8 नए मामले सामने आए। पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में युगांडा से लौटे एक दंपति और उनकी 13 वर्षीय बेटी में ओमिक्रोन के संक्रमण की पुष्टि हुई है। दंपति की एक दूसरी बेटी जिसकी उम्र 5 साल है उसे भी कोविड-19 पाजिटिव पाया गया है। राहत की बात है कि इस बच्‍ची में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि चारों के नमूने जीनोम जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आई। महाराष्‍ट्र में कोमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा अब 48 हो गया है।

केरल में ओमीक्रॉन वैरिएंट के चार और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई। तिरुवनतंपुरम में कोरोनावायरस के इस वैरिएंट से दो लोग संक्रमित मिले। इनमें से एक की उम्र 17 और दूसरे की 44 साल है। मलप्पुरम में 37 साल का व्यक्ति जबकि त्रिशूर में 49 साल का व्यक्ति संक्रमित पाया गया। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि तिरुवनंतपुरम में संक्रमित पाया गया 17 साल का युवक ब्रिटेन से आया था, जबकि 44 साल का व्यक्ति चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए ट्यूनीशिया से आया था। वहीं मलप्पुरम में मिला मरीज तंजानिया से आया था, जबकि त्रिशूर का मूल निवासी केन्या से आया था।

वहीं ओमिक्रोन पर उभरती चिंताओं के बीच दिल्ली सरकार ने शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए चार निजी अस्पतालों को ओमीक्रॉन समर्पित केंद्रों में तब्‍दील कर दिया।

इन चार अस्‍पतालों में सर गंगा राम अस्पताल, मैक्स (साकेत), फोर्टिस (वसंत कुंज) और बत्रा अस्पताल (तुगलकाबाद) शामिल हैं। अब लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) समेत दिल्ली के कुल पांच अस्पताल ओमिक्रोन के संक्रमितों को इलाज की सुविधा मुहैया कराएंगे। दिल्‍ली में ओमिक्रोन के कुल 22 केस सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर