Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ने लगी ओमीक्रोन की रफ्तार, 11 राज्यों तक पहुंचा,12 नए केस के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 73

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) के देश में 12 और नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। 12 नए मामलों में महाराष्‍ट्र और केरल में 4-4 जबकि 2 मरीज तेलंगाना और 1-1 बंगाल और तमिलनाडु में पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 8:57:50

बढ़ने लगी ओमीक्रोन की रफ्तार, 11 राज्यों तक पहुंचा,12 नए केस के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 73

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) के देश में 12 और नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। 12 नए मामलों में महाराष्‍ट्र और केरल में 4-4 जबकि 2 मरीज तेलंगाना और 1-1 बंगाल और तमिलनाडु में पाए गए हैं। तेलंगाना में ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए दोनों मरीज गैर जोखिम वाले देशों से आए हैं जबकि ब्रिटेन से आए 3 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है और इन्हें ओमिक्रोन का संदिग्ध मामला मानकर आगे की जांच कराई जा रही है।

महाराष्ट्र और केरल में 4-4 नए केस मिले हैं। इनको मिलाकर महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 मामले मिल चुके हैं जिनमें से 25 को तबीयत ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। केरल में संख्या बढ़कर 5 हो गई है। 4 नए मामलों में राज्य के पहले ओमिक्रोन मरीज की पत्नी और सास शामिल हैं। एक दिन पहले भी महाराष्ट्र में 8 और दिल्ली में 4 केस मिले थे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक यह वैरिएंट पहुंच गया है। तेलंगाना में 2 और तमिलनाडु व बंगाल में 1-1 संक्रमित पाए गए हैं। इन तीनों राज्यों में ओमिक्रोन के ये पहले मामले हैं। ये सभी हाल ही में दूसरे देशों से लौटे थे। बंगाल का संक्रमित 7 साल का बच्चा है जो अबूधाबी से हैदराबाद होते हुए बंगाल के मालदा पहुंचा था। उसे मालदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेलंगाना के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डा. जी. श्रीनिवास राव ने बताया कि केन्या की 24 साल की एक महिला और सोमालिया के 23 साल के एक लड़के के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये देश जोखिम वाले देशों में नहीं हैं। तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने बताया कि बुधवार को चेन्नई में ओमिक्रोन का एक संदिग्ध केस भी मिला है। इसकी कोरोना जांच में एस जीन नहीं पाया गया है। इसके पहले भी 6 लोगों की कोरोना जांच में भी एस जीन नहीं मिला था। इन सभी के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology