न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन मिले ओमिक्रॉन से संक्रमित 19 नए केस, कुल मामले बढ़कर हुए 174

सोमवार को 5 राज्यों, दिल्ली में 8, कर्नाटक में 5, केरल में 4, राजस्थान और गुजरात में 1-1 नए केस मिले। दिल्ली में सामने आए ज्यादातर मामलों में लोगों ने दूसरी जगह की यात्रा की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 10:01:42

देश में बीते दिन मिले ओमिक्रॉन से संक्रमित 19 नए केस, कुल मामले बढ़कर हुए 174

दुनियाभर में ओमिक्रॉन तेजी से फैलता जा रहा है। ओमिक्रॉन करीब 90 से ज्यादा देशों में फैल चुका हैं। भारत में बीते दिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के 19 और नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। सोमवार को 5 राज्यों, दिल्ली में 8, कर्नाटक में 5, केरल में 4, राजस्थान और गुजरात में 1-1 नए केस मिले। दिल्ली में सामने आए ज्यादातर मामलों में लोगों ने दूसरी जगह की यात्रा की थी। राष्ट्रीय राजधानी में नए वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, वहीं कम से कम 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

गुजरात के वडोदरा में ब्रिटेन से लौटी 27 साल की महिला और तंजानिया से अहमदाबाद की यात्रा पर आए दम्पति सोमवार को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला 13 दिसंबर को ब्रिटेन की यात्रा कर मुंबई के रास्ते लौटी थी। दोनों एयरपोर्ट पर वह वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थी। बाद में उसने बुखार की शिकायत की और कोविड-19 जांच के लिए सैंपल दिए, जिसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। यह वडोदरा में ओमिक्रॉन का तीसरा जबकि गुजरात में 14वां केस है।

वहीं केरल में 4 नए मामले सामने आने के बाद, राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल केस 15 हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इन 4 संक्रमितों में से 2 की उम्र 41 और 67 है। वे ब्रिटेन से तिरुवनंतपुरम आए ओमिक्रॉन के 17 वर्षीय संक्रमित की मां और दादी हैं। वह अपने पिता, मां और बहन के साथ 9 दिसंबर को ब्रिटेन से लौटा था। तिरुवनंतपुरम में सामने आए ओमिक्रॉन के 2 अन्य मामलों में 17 दिसंबर को नाइजीरिया से लौटे 32 वर्षीय व्यक्ति और एक 27 वर्षीय महिला शामिल हैं। यह महिला 12 दिसंबर को ब्रिटेन से लौटी थीं।

भारत के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के केस दर्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र (54), दिल्ली (30), राजस्थान (18), कर्नाटक (19), तेलंगाना (20), गुजरात (14), केरल (15), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमिक्रॉन के मामलों का पता चला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर