न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के लिए घातक साबित हो रहा ओमिक्रॉन, बीते दिन मिले 23 नए केस, कुल 131 कोरोना संक्रमित

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन यह आंकड़ा शतक पार करते हुए 131 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिर्फ राजधानी जयपुर में ही कोरोना (डेल्टा) के 88 मरीज मिले हैं। वहीँ ओमिक्रॉन भी घातक रूप ले रहा हैं जिसके बीते दिन 23 केस मिले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 12:12:01

राजस्थान के लिए घातक साबित हो रहा ओमिक्रॉन, बीते दिन मिले 23 नए केस, कुल 131 कोरोना संक्रमित

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन यह आंकड़ा शतक पार करते हुए 131 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिर्फ राजधानी जयपुर में ही कोरोना (डेल्टा) के 88 मरीज मिले हैं। वहीँ ओमिक्रॉन भी घातक रूप ले रहा हैं जिसके बीते दिन 23 केस मिले हैं। जयपुर, सीकर, अजमेर और उदयपुर के बाद अब नए वैरिएंट ने भीलवाड़ा, अलवर और जोधपुर में भी दस्तक दे दी है। राजस्थान के 7 शहरों तक नया वायरस फैल चुका है। अब तक प्रदेश में इस वैरिएंट से संक्रमित मिलने वालों की संख्या 46 से बढ़कर 69 हो गई है।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2 और अलवर, जोधपुर में एक-एक केस ओमिक्रॉन का मिला है। इसमें से 4 व्यक्ति विदेश से यात्रा करके लौटे हैं, जबकि 3 ऐसे रोगी हैं, जो विदेश से आए लोगों के संपर्क में थे। 2 व्यक्ति दूसरे राज्यों से यात्रा करके लौटे हैं। 2 ऐसे व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं, जो इन्हीं लोगों के संपर्क में आ गए थे।

राजस्थान ओमिक्रॉन केसों के मामले में देश में अब वापस चौथे नंबर पर आ गया है। पूरे देश में अब तक इस वैरिएंट के 804 केस मिल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा 238 केस दिल्ली में मिले है। महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73 और राजस्थान में 69 केस हैं। राहत की बात ये है कि इन 804 में से 255 मरीज रिकवर हो चुके हैं। राजस्थान में ओमिक्रॉन केसों की जिलेवार स्थिति देखें तो जयपुर में 39, अजमेर में 17, सीकर में 4, उदयपुर में 4, भीलवाड़ा में 2, अलवर-जोधपुर में एक-एक केस है। इसके अलावा एक ऐसा व्यक्ति मिला है, जिसने मुंबई में जांच कराई थी। जयपुर पहुंचने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना की तीसरी लहर के डर से बढ़ी पाबंदियां

CM अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बार लाइव ओपन बैठक की गई जिसमें नई गाइडलाइन जारी की गई और कई पाबंदियां लगाई गई। इसे गृह विभाग ने तत्काल जारी और लागू भी कर दिया। हालांकि इसके तहत न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर छूट रहेगी। बाकी पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। प्रदेश भर में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा, इस पर सख्ती होगी। 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलिब्रेशन ​की छूट रहेगी। इस दिन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रात 1 बजे तक की छूट दी गई है। सार्वजनिक समारोह में 200 लोगों तक की लिमिट तय कर दी गई है। सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी स्थलों में 3 जनवरी से 50% लोग ही जा सकेंगे। रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी की सुविधा 24 घंटे जारी रहेगी। बैठाकर खिलाने की सुविधा रात 10 बजे तक ही रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट