न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल पर मिली सस्ते गैस सिलेंडर की सौगात, कीमत में हुई 102.50 रुपए की कमी

पेट्रोलियम-गैस (IOCL, HPCL, BPCL) कंपनियों ने राहत देते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमतों में 102.50 रुपए घटाए हैं जिसके बाद 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर 2013.50 रुपए में मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 1:01:16

नए साल पर मिली सस्ते गैस सिलेंडर की सौगात, कीमत में हुई 102.50 रुपए की कमी

आज साल का पहला दिन हैं जो कि कई लोगों के लिए राहत भरा साबित हुआ क्योंकि आज पेट्रोलियम-गैस (IOCL, HPCL, BPCL) कंपनियों ने राहत देते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमतों में 102.50 रुपए घटाए हैं जिसके बाद 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर 2013.50 रुपए में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जयपुर में अभी भी घरेलू उपभोक्ता को 14.2 किग्रा का गैस सिलेण्डर बिना सब्सिडी 903.50 रुपए में मिल रहा है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि तेल कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही बदलाव किया है। गौड़ ने बताया कि पिछले साल एक दिसंबर को कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमतों में 101 रुपए प्रति सिलेण्डर का इजाफा किया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हर रोज जयपुर में 30 से 40 हजार सिलेण्डर की खपत होती है।

कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमत में कमी से रेस्टोरेंट संचालकों, खुले जगह थड़ी-ठेले लगाकर नाश्ता बेचने, चाय बेचने वालों को थोड़ी राहत मिली है। इधर गैस की कीमतों में कमी का असर मकर संक्राति बाद सावों के सीजन पर देखने को मिलेगा। संक्रांति बाद सावे फिर से शुरू होंगे और प्रदेश में शादी-समारोह के आयोजन होंगे। इन शादी समारोह में भी बड़ी संख्या में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की खपत होगी। इसके अलावा मकर संक्रांति पर मिठाईयां भी बाजार में बनती है, ऐसे में हलवाईयों को भी इसका फायदा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट