न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशबू सुंदर : भारत की पहली ऐक्ट्रेस जिनके नाम पर बना मंदिर

तमिल सिनेमा का नामचीन चेहरा ऐक्ट्रेस खुशबू सुंदर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिनके फैन्स ने उनका मंदिर बनवाया है। बात 1990 के दशक की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 1:43:50

खुशबू सुंदर : भारत की पहली ऐक्ट्रेस जिनके नाम पर बना मंदिर

तमिल सिनेमा का नामचीन चेहरा ऐक्ट्रेस खुशबू सुंदर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिनके फैन्स ने उनका मंदिर बनवाया है। बात 1990 के दशक की है। उन दिनों खुशबू का करियर अपने उफान पर था। उस दौर में कलाकारों का मंदिर बनवाने का एक ट्रेंड सा चल पड़ा था। मगर ये पुरुष कलाकार ही थे जिन्हें उनके फैन्स ने इतना प्यार दिया था। उस वक्त खुशबू के फैन्स ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का मंदिर बनवाकर सबको हैरान कर दिया था। यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बना था।

khushbu sundar,about khushbu sundar,tamil actress khushbu sundar,congress,bjp

खुशबू नाम पर होने लगा प्रॉडक्ट्स का नामकरण

इतना ही नहीं खुशबू का तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में इतना जबरदस्त क्रेज था कि कंपनियों ने उनके नाम पर अपने प्रॉडक्ट्स का नामकरण करना शुरू कर दिया। खुशबू इडली उस वक्त बेतहाशा पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा खुशबू कॉफी, खुशबू झुमकी, खुशबू साड़ी, खुशबू शरबत, खुशबू कॉकटेल जैसे प्रॉडक्ट भी खूब फेमस हुए।

बीजेपी में शामिल होगी खुशबू सुंदर

बता दे, खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 2014 में डीएमके छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं खुशबू (Actress khushbu news) शाम तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को दिए अपने पत्र में उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुशबू ने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, 'पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है। हाल के दिनों में खुशबू सुंदर कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग राय जाहिर कर रही थीं। बताया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से खुशबू सुंदर कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। कुछ महीने पहले उन्होंने पार्टी के रुख से इतर नई शिक्षा नीति का समर्थन किया था।

उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने लंबे समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया है।

बता दे, दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर साल नवंबर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इससे पहले वह 2010 से लेकर जून 2014 तक डीएमके में रही थीं। खुशबू की लोकप्रियता ही थी कि साल 2010 में उन्हें खुद डीएमके चीफ करुणानिधि पार्टी में लेकर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?