न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहां मिलेगी 5G Sim, मोबाइल कैसे पकड़ेगा 5G Netowrk और कितने का कराना होगा रिचार्ज ? जानें पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कई शहरों में आज से ही 5G सर्विस मिलने लगेगी। पहले फेज में सर्विस को 13 शहर में रोल आउट किया जाएगा। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। इसके बाद 5G को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Oct 2022 2:28:30

कहां मिलेगी 5G Sim, मोबाइल कैसे पकड़ेगा 5G Netowrk और कितने का कराना होगा रिचार्ज ? जानें पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कई शहरों में आज से ही 5G सर्विस मिलने लगेगी। पहले फेज में सर्विस को 13 शहर में रोल आउट किया जाएगा। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। इसके बाद 5G को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा।

उल्लेखनीय है की 5G सर्विस शुरू होने से पहले 5जी स्मार्टफोन बाजार में आ चुके हैं और सर्विस चालू होते ही लोग सुपर फास्ट 5G Internet का मजा ले पाएंगे। हालांकि, सवाल यह उठता है कि 5जी नेटवर्क आने के बाद 5G सिम कैसे मिलेगी? और 5जी सिम कार्ड पर अपना पुराना नंबर कैसे यूज किया जाएगा, तो चलिए अब आपको बताते हैं कि 5G स्मार्टफोन पर 5जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

5g network,5g sim,5g network launch in india

SIM के साइज में नहीं होगा बदलाव

बता दें कि इस समय बाजार में 2G, 3G और 4G सिम मौजूद हैं। इस वक्त फीचर फोन यूजर्स जहां 2G सिम यूज करते हैं, वहीं स्मार्टफोन यूजर्स 3G और 4G दोनों तरह के सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। आप फिलहाल जिस भी कंपनी की 4G सिम इस्तेमाल रहे हैं, वह 5G नेटवर्क भी पकड़ सकेगी। हालांकि ऐसा कैसे संभव होगा। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अगर बात करें 5G SIM भी 4जी सिम के साइज या शेप के बराबर होगी।

दरअसल, SIM के अंदर कोई तकनीक नहीं होती है। सिम के माध्यम से आपको सिर्फ एक यूनिक ID दी जाती है और उसी ID के हिसाब से आपके नंबर पर प्लान एक्टिव किया जाता है। ऐसे में हो सकता है कि आपको नई सिम लेने की जरूरत न पड़े।

बता दें कि 5G सिम का इस्तेमाल सिर्फ 5G फोन पर ही किया जा सकेगा। साथ ही जो मोबाइल यूजर्स 5G फोन खरीद चुके हैं हो सकता हैं उन्हें अलग से 5G SIM खरीदने की जरूरत न पड़े। ग्राहक अपनी 4G सिम पर ही 5G नेटवर्क कनेक्ट कर सकेंगे।

5g network,5g sim,5g network launch in india

कितने पैसे खर्च करने होंगे?

रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत में जियो सस्ती 5G सर्विस लेकर आएगा। मुकेश अंबानी ने कहा, 'मैं दिसंबर 2023 तक हमारे देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5G पहुंचाने की Jio की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं। Jio की अधिकांश 5G टेक्नोलॉजी भारत में विकसित की गई है, इसलिए आत्मानिर्भर भारत की मुहर इसपर लगी है।' उन्होंने बताया, 'भारत में 5G का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को अपने कंधे पर उठाए हुए है। 5G के साथ, भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएगा।'

हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं है कि आपको रिचार्ज के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे। मगर टेलीकॉम कंपनियां लगातार 5G प्लान्स की कीमत को लेकर कह रही है कि ये 4G जैसे ही होंगे। ये तो निश्चित है कि 5G रिचार्ज 4G के मुकाबले ज्यादा कीमत वाले होंगे, लेकिन दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले हमारा खर्च कम हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल