न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 18 से ऊपर उम्र टीकाकरण के लिए आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, यहां जानें इसका पूरा प्रोसेस

राजस्थान में वैक्सीनेशन के लिए भले ही रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने जा रहे हो, लेकिन टीके एक मई से लगने शुरू हो पाएंगे इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 3:43:10

राजस्थान में 18 से ऊपर उम्र टीकाकरण के लिए आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, यहां जानें इसका पूरा प्रोसेस

कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा हैं और 1 मई से 18 से ऊपर उम्र के लोग भी वैक्सीन लगवा सकेंगे जिसका रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुका हैं। राजस्थान में वैक्सीनेशन के लिए भले ही रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने जा रहे हो, लेकिन टीके एक मई से लगने शुरू हो पाएंगे इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। सरकार ने 18 साल से 45 साल तक के एज ग्रुप वालों को मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट को 3.75 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर भी दे दिया है। लेकिन कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह वैक्सीन की आपूर्ति कब तक करेगा।

तकनीकी खामियों के कारण पहले दिन कोविन एप और आरोग्य सेतु एप पर लोग सुबह रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए। वहीं दूसरी तरह राजस्थान में सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए फिलहाल सेंटर्स पर कोई व्यवस्था नहीं की है। व्यक्ति को अपने स्तर पर कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में फिलहाल 45 या उससे ज्यादा के उम्र के व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन की ही व्यवस्था है। रजिस्ट्रेशन के दौरान सन् 1976 या उससे पूर्व में जन्मे लोगों के लिए पंजीयन का ही विकल्प आ रहा है। ऐसे में लोगों ने जब सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की तो सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शाम 4 बजे से शुरू होने की बात कही।

यूं करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

कोविन पोर्टल पर सबसे पहले ब्राउजर में www.cowin.gov.in टाइप करें। इसके बाद सबसे दाईं तरफ Register Yourself के ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक कर दें। कुछ पल में आपके मोबाइल फोन पर SMS से एक OTP आएगा, उसे भी भर दें। इसके बाद रजिस्‍ट्रेशन पेज खुल जाएगा। अगले चरण में रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदनकर्ता को फोटो ID टाइप, उसका नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के दौरान लोगों को लिंग और उम्र की भी जानकारी ऐप पर मुहैया करानी होगी। एक बार रजिस्‍ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको SMS मिलेगा। इस दौरान आपसे टाइमिंग और जगह के बारे में भी विकल्प मांगा जाएगा।

आरोग्य सेतु ऐप पर ऐसे करें आवेदन

आरोग्य सेतु ऐप पर आपको Cowin का डैशबोर्ड दिखेगा। इसके बाद लॉगइन/रजिस्टर पर टाइप करें। ऐसा करने के बाद अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा। ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करते ही मोबाइल फोन नंबर सत्यापित हो जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की कड़ी में लोगों को अपना आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फोटो आइडी कार्ड में से कोई एक विकल्प दर्ज कराना होगा। इस दौरान लोगों को अपना नाम, जन्म तिथि, जेंडर जैसे कुछ आधारभूत जानकारी देनी होगी। इस दौरान अधिकतम 4 और लाभार्थियों को उसी मोबाइल फोन नंबर से जोड़ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में आप जैसे ही अपना पिन कोड डालेंगे, आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटरों की लिस्ट खुल जाएगी। उसमें से लोग अपने पसंदीदा सेंटर को चुन लें। आपको वैक्सीनेशन डेट और टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप विकल्प चुनकर तय तिथि और समय पर सेंटर जाकर कोरोना का टीका जरूर लगवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए