न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना टूलकिट मामला: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस का नोटिस, शाम 4 बजे तक थाने में पेश होने को कहा

कोरोना टूलकिट केस मामले में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर की सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने नोटिस भेजा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 May 2021 3:15:24

कोरोना टूलकिट मामला:  BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस का नोटिस, शाम 4 बजे तक थाने में पेश होने को कहा

कोरोना टूलकिट केस मामले में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर की सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने नोटिस भेजा है। 22 मई को भेजे नोटिस में पुलिस ने पात्रा को 23 मई की शाम 4 बजे तक थाने में पेश होने को कहा है। अगर संबित पात्रा पेश नहीं होते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बीजेपी प्रवक्ता को पूछताछ के लिए भेजे गए नोटिस के तहत रायपुर के सिविल लाइंस थाने में हाजिर होने को कहा गया है। पुलिस ने नोटिस में कहा है कि संबित पात्रा से थाने में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भी पेश हो सकते हैं। साथ ही नोटिस का पालन नहीं करने की दशा में उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

आपको बता दें कि इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी सिविल लाइन पुलिस ने टूलकिट मामले में नोटिस भेजा था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी के ऊपर कोरोना टूलकिट की मदद से देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संबित पात्रा, बीएल संतोष आदि नेताओं ने ट्वीट के जरिये कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने महामारी की दूसरी लहर को 'मोदी-वेव' या 'इंडिया वेव' के नाम से प्रचारित करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया है।

हालाकि, बीजेपी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को कांग्रेस ने ख़ारिज करते हुए इसे पार्टी के खिलाफ साजिश करार बताया था। कांग्रेस ने कथित टूलकिट को लेकर दिल्ली पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई थी। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कोरोना प्रबंधन में नाकाम रहने वाली बीजेपी देश का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा प्रयास कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर