न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव को लेकर नोएडा की एक सोसायटी में हंगामा, रेजिडेंट और गार्ड्स आपस में भिड़े

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव को लेकर हंगामा हो गया। यहां गार्ड्स और रहवासियों के बीच पहले विवाद हुआ, फिर मामला इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Oct 2022 8:29:01

चुनाव को लेकर नोएडा की एक सोसायटी में हंगामा,  रेजिडेंट और गार्ड्स आपस में भिड़े

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव को लेकर हंगामा हो गया। यहां गार्ड्स और रहवासियों के बीच पहले विवाद हुआ, फिर मामला इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। मामला सेक्टर 78 हाइड पार्क सोसाइटी का है। फिलहाल, इस मामले में सोसायटी में रहने वाले लोगों ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना का वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आजतक की खबर के अनुसार, एओए के चुनाव को लेकर हाइड पार्क सोसाइटी में कई दिनों से तनातनी देखने को मिल रही थी। रहवासियों का आरोप था कि एओए की पूर्व टीम ने खुद को बिना चुनाव के ही निर्विरोध दोबारा चुन लिया, जिसके बाद सोसाइटी ने निवासियों ने बहिष्कार किया है। विरोध की वजह से दोबारा चुनाव करवाए गए। चुनाव के नतीजों में एओए की नई टीम जीत कर आई। गुरुवार को सोसायटी में एओए की टीम की जनरल बॉडी की मीटिंग थी, जिसमें अचानक सोसाइटी के गार्ड पहुंचे, जिसके बाद सोसाइटी के निवासियों और गार्ड्स में विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया जिसमें सोसायटी की महिलाओं को भी चोट लगी है। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। सोसायटी के लोगों ने पुलिस को गार्ड्स और पूर्व एओए की टीम के खिलाफ शिकायत दी है।

दरअसल, एओए की टीम ने सोसायटी की पुरानी सिक्योरिटी एजेंसी को हटा दिया है और नई सिक्योरिटी एजेंसी को लगा दिया। जिसके चलते यह विवाद हुआ।

हाइड पार्क सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि पूर्व एओए की टीम बिना चुनाव के ही निर्विरोध घोषित हो गई थी। विरोध किए जाने पर सोसायटी के गार्ड से यहां रहने वाले लोगों पर हमला करवाया जा रहा है। हम थाने में शिकायत दर्ज करवाने आये हैं। सोसायटी की निवासी महिला ने बताया कि सोसायटी में मीटिंग चल रही थी, तभी अचानक पूर्व एओए की टीम के कहने पर सोसायटी के गार्ड आये और मीटिंग कर रहे निवासियों पर हमला बोल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात