Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित नहीं होंगे: AIIMS निदेशक

स्वास्थ्य मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे नहीं लगता कि भविष्य में भी बच्चों को हमें बच्चों में गंभीर संक्रमण देखने को मिलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 6:30:57

बच्चे कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित नहीं होंगे: AIIMS निदेशक

एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (AIIMS Director Randeep Guleria) ने स्वास्थ्य मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे नहीं लगता कि भविष्य में भी बच्चों में गंभीर संक्रमण देखने को मिलेगा। एम्स निदेशक ने कहा कि ऐसा कोई डाटा नहीं मिला है जो ये बताए कि बच्चे संक्रमण से अधिक प्रभावित होंगे। गुलेरिया ने कहा कि यहां तक कि दूसरी लहर में भी जो बच्चे संक्रमित हुए हैं उन पर संक्रमण का हल्का असर देखने को मिला है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि देश में बीते 24 घंटे में 89,498 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना आ रहे नए मामलों के सबसे उच्च स्तर के बाद से मामलों में करीब 79% की गिरावट दर्ज की गई है। अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह, कुल मामलों में 33% गिरावट देखने को मिली थी। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में 322 जिलों में नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है।
लव अग्रवाल ने कहा कि देश में ठीक होने वाले लोगों की दर 94.3% है (होम आइसोलेशन और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मिलाकर)। उन्होंने बताया कि 1-7 जून के बीच पॉजिटिविटी में 6.3% की गिरावट देखी गई है। अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले एक हफ्ते में मामलों में 33% की गिरावट देखी गई है और एक्टिव मामले 65% तक कम हुए हैं। अग्रवाल ने कहा कि 15 राज्य ऐसे हैं ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है।

वहीं नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने वैक्सीन की कीमतों के लेकर कहा कि निजी क्षेत्रों (अस्पतालों) के लिए टीकों की कीमत वैक्सीन निर्माताओं द्वारा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य निजी क्षेत्र की मांग को एकत्रित करेंगे, इसका मतलब है कि वे देखेंगे कि उसके पास सुविधाओं का कितना नेटवर्क है, और उसे कितनी खुराक की जरूरत है।

वीके पॉल ने बताया कि केंद्र सरकार ने 44 करोड़ वैक्सीन का आर्डर दिया है। इसमें 25 करोड़ Covishield और 19 करोड़ Covaxin शामिल हैं। सरकार ने कंपनियों को ऑर्डर की 30% रकम भी एडवांस में जारी कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका