न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर में अबतक लगे 1.26 लाख टीके, स्टॉक खत्म होने के कारण आज नहीं होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश वैक्सीनेशन के मामले में अग्रणी रहा हैं। बाड़मेर की बात करें तो अबतक 1.26 लाख टीके लग चुके हैं लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण आज गुरुवार को वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Mar 2021 1:16:51

बाड़मेर में अबतक लगे 1.26 लाख टीके, स्टॉक खत्म होने के कारण आज नहीं होगा वैक्सीनेशन

कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हुए दो माह हुए है। प्रदेश वैक्सीनेशन के मामले में अग्रणी रहा हैं। बाड़मेर की बात करें तो अबतक 1.26 लाख टीके लग चुके हैं लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण आज गुरुवार को वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा। अब तक सरकार से 1.38 लाख कोरोना के टीके बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग को मिले थे, लेकिन पिछले पांच दिनों में वैक्सीन की नई खेप नहीं मिलने से स्टॉक खत्म हो गया है। अब तक पहली खुराक 1.05 लाख लोगों को लगी है। जबकि 21070 लोग दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को सरकार से टीकों की नई खेप मिलने का इंतजार है। हालांकि एक लाख टीकों की सरकार से डिमांड की गई है, लेकिन कितने मिलेंगे अभी तक कोई तय नहीं हुआ है।

सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर जिले में 4323 लोगों को पहली डोज दी है, जबकि 7466 लोगों को दूसरी डोज लगी है। ऐसे में अब तक 1.05 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जिले में टीकाकरण करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर साइट खोली गई है। फिलहाल टीकों का स्टॉक नहीं है। सरकार से नए स्टॉक मिलने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के पास अब स्टॉक नहीं होने से गुरुवार को रूटीन टीकाकरण ही होगा। बुधवार काे जिले में 4 नए काेराेना राेगी मिले है। ऐसे में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 36 तक पहुंच गया है। पिछले दाे माह से ज्यादा समय से काेराेना से जिले में एक भी माैत नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती