न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1KG हाइड्रोजन में 400 KM चलेगी कार: नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने बताया कि भारत सरकार लगातार इलेक्ट्रिक और बायो-फ्यूल से चलने वाले वाहनों पर जोर दे रही है। नितिन गडकरी ने कहा कि पराली से ईंधन बनाया जा रहा है, जो हाइड्रोजन कार में इस्तेमाल हो सकेगा। नितिन गडकरी भारत की पहली हाइड्रोजन कार में सफर करके Awards में शामिल होने पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 11:36:02

1KG हाइड्रोजन में 400 KM चलेगी कार: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हुए Zee Auto Awards 2022 में बताया कि भारत में आम लोगों को कब से हाइड्रोजन कार मिलने लगेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 1KG हाइड्रोजन में कितने KM कार चलाई जा सकेगी।

नितिन गडकरी ने बताया कि भारत सरकार लगातार इलेक्ट्रिक और बायो-फ्यूल से चलने वाले वाहनों पर जोर दे रही है। नितिन गडकरी ने कहा कि पराली से ईंधन बनाया जा रहा है, जो हाइड्रोजन कार में इस्तेमाल हो सकेगा। नितिन गडकरी भारत की पहली हाइड्रोजन कार में सफर करके Awards में शामिल होने पहुंचे।

नितिन गडकरी ने बताया कि हाइड्रोजन कार की मैन्युफैक्चरिंग अब भारत में होगी। इसका प्रोसेस शुरु हो चुका है। अभी हाइड्रोजन तीन तरीके से बन रहा है। Black hydrogen जो कोयले से बनता है। Brown hydrogen जो पेट्रोलियम से बनता है। इसका तीसरा प्रकार है Green hydrogen। ये हाइड्रोजन मुनिसिपल वेस्ट, सीवेज वॉटर या पानी से बनाया जा सकता है।

गडकरी ने कहा, 'हम नगर पालिका के कचरे से ग्रीन फ्यूल बनाना चाहते हैं। हम अब ईंधन आयात नहीं, बल्कि निर्यात करना चाहते हैं। हम खेती के वेस्ट से भी एनर्जी बना सकते हैं। इसके लिए हमें इलेक्ट्रोलाइजर चाहिए जो भारत दुनिया में सबसे ज्यादा बनाता है। वो 1.25 से 1.5 करोड़ का बनता है। इसका काम है ऑक्सीजन अलग कर हाइड्रोजन बनाना। इसके लिए हमें जेनरेटर चाहिए जो अब इथेनॉल फ्यूल बेस्ड बना दिया गया है। किर्लोस्कर ने इसे कम लागत में बना दिया है।'

सड़क परिवहन मंत्री गडकरी के मुताबिक, भारत में डेढ़ से दो साल में लोग हाइड्रोजन कार चला सकेंगे। उनकी कोशिश है कि 80 रुपए किलो हाइड्रोजन मिल सके। 1 किलो हाइड्रोजन में कार 400 किलोमीटर चल सकेगी

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अगले साल से पेट्रोल वाहनों की तरह सस्ते हो जाएंगे। गडकरी के अनुसार भारत में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में 800% की बढ़ोतरी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं