न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, कहा-अगले साल तक पेट्रोल वाहनों की तरह सस्ते हो जाएगी ईवी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1 नवंबर को हुए ऑटो अवार्ड्स 2022 कार्यक्रम के दौरान कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अगले साल से पेट्रोल वाहनों की तरह सस्ते हो जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 11:14:24

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, कहा-अगले साल तक पेट्रोल वाहनों की तरह सस्ते हो जाएगी ईवी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1 नवंबर को हुए ऑटो अवार्ड्स 2022 कार्यक्रम के दौरान कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अगले साल से पेट्रोल वाहनों की तरह सस्ते हो जाएंगे। गडकरी के अनुसार भारत में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में 800% की बढ़ोतरी हुई है साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार सरकार 1.5 लाख बसों को इलेक्ट्रिक में बदलने की योजना बना रही है। 1.5 लाख बसों में से 93% डीजल पर चलती हैं और कई पुरानी और खराब हैं।

गडकरी ने कहा कि निकट भविष्य में भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली कारों के उत्पादन के लिए एक प्रक्रिया शुरू की गई है। हाइड्रोजन बनाने के लिए वर्तमान में तीन प्रक्रियाओं Black hydrogen, Brown hydrogen और Green hydrogen का उपयोग किया जाता है। ब्लैक हाइड्रोजन बनाने के लिए आपको कोयले की आवश्यकता होती है, ब्राउन हाइड्रोजन बनाने के लिए आपको पेट्रोल की जरूरत होती है और ग्रीन हाइड्रोजन मुनिसिपल वेस्ट, सीवेज वॉटर या पानी से बनाया जा सकता है। गडकरी ने कहा, 'हम नगर पालिका के कचरे से ग्रीन फ्यूल बनाना चाहते हैं। हम अब ईंधन आयात नहीं, बल्कि निर्यात करना चाहते हैं। हम खेती के वेस्ट से भी एनर्जी बना सकते हैं। इसके लिए हमें इलेक्ट्रोलाइजर चाहिए जो भारत दुनिया में सबसे ज्यादा बनाता है। वो 1.25 से 1.5 करोड़ का बनता है। इसका काम है ऑक्सीजन अलग कर हाइड्रोजन बनाना। इसके लिए हमें जेनरेटर चाहिए जो अब इथेनॉल फ्यूल बेस्ड बना दिया गया है। किर्लोस्कर ने इसे कम लागत में बना दिया है।'

1 किलो हाइड्रोजन से कार चलेगी 400 KM

सड़क परिवहन मंत्री गडकरी के मुताबिक, भारत में डेढ़ से दो साल में लोग हाइड्रोजन कार चला सकेंगे। उनकी कोशिश है कि 80 रुपए किलो हाइड्रोजन मिल सके। 1 किलो हाइड्रोजन में कार 400 किलोमीटर चल सकेगी।

गडकरी के अनुसार भारत में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार का इरादा डबल डेकर बसों की संख्या का विस्तार करने का है। गडकरी ने कहा कि सरकार की AC डबल डेकर बसों के टिकटों की कीमत कम करने की योजना है ताकि इसे आम जनता के लिए और अधिक किफायती बनाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री इससे पहले नागपुर से पुणे तक एक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटाकर 8 घंटे रह जाएगा, अभी करीब 14 घंटे लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं