न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिलासपुर : 200 रुपए के लिए रिश्तेदारों में हो गया खूनी संघर्ष, फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या

बिहार के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां मात्र 200 रुपए के लिए रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें फूफा और उसके दो बेटों ने मिलकर भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 9:32:24

बिलासपुर : 200 रुपए के लिए रिश्तेदारों में हो गया खूनी संघर्ष, फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या

बिहार के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां मात्र 200 रुपए के लिए रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें फूफा और उसके दो बेटों ने मिलकर भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मोहल्ले में चाकूबाजी और हत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वारदात के बाद आरोपी अजय जांगड़े फरार हो गया। पुलिस ने धरम जांगड़े व उसके बेटे नरेंद्र जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय जांगड़े नशे का आदी है। नए साल में उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पार्टी भी किया था। नए साल में जश्न मनाने के दौरान ही आरोपी नरेंद्र ने धरमू से 200 रुपए उधार लिया था। जिसे वापस मांगने पर विवाद हो गया और धरमू की मौत हो गई।

थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है। जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले गोला उर्फ धरमू बंजारे पिता अवधराम बंजारे (28) गैस गोदाम में गैस डिलीवरी का काम करता था। उसने मोहल्ले में ही रहने वाले अपने फुफेरे भाई नरेंद्र जांगड़े को 200 रुपए उधार दिया था।

मंगलवार की सुबह वह रुपए मांगने गया था। इसी बात को लेकर नरेंद्र व उसके भाई अजय जांगड़े से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नरेंद्र और अजय के पिता धरम जांगड़े भी आ गया। देखते ही देखते उन्होंने मिलकर गाली-गलौज करते हुए धरमू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में धरमू की मौके पर मौत हो गई। चाकूबाजी की घटना हुई, तब धरमू के पिता अवधराम बंजारे गैस गोदाम में काम करने गया था। मोहल्ले के लोगों ने उसे वारदात की सूचना दी। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत