न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नौतपा 25 मई से शुरू, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी, जोधपुर के अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए

राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले दिनों में तपिश और तेज होने वाली है। इस बार गर्मी का कहर 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के साथ और बढ़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 May 2025 3:33:48

नौतपा 25 मई से शुरू, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी, जोधपुर के अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए

जोधपुर। राजस्थान इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आने वाले दिनों में तपिश और तेज होने वाली है। इस बार गर्मी का कहर 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के साथ और बढ़ेगा। प्रशासन ने हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।

क्या होता है नौतपा?

ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा शुरू होता है — एक ऐसा समय जो नौ दिनों तक चलने वाला तीव्र गर्मी का दौर होता है। इस वर्ष यह बदलाव 25 मई की सुबह 3:26 बजे होगा। पंडित राजेश दवे बताते हैं कि इस समय सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान में असामान्य बढ़ोतरी होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह समय पृथ्वी और सूर्य के समीप आने का होता है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होती है।

राज्यभर में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में लू चलने की चेतावनी दी है। जोधपुर में शुक्रवार को ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जिससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर के समय प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट हटाकर यातायात को सुगम बनाने की पहल की।

गर्मी बढ़ी तो मानसून बेहतर?

जनमान्यता है कि अगर नौतपा के दौरान गर्मी तीव्र होती है, तो मानसून के दौरान अच्छी बारिश होती है। इसके विपरीत, अगर नौतपा के नौ दिनों में बारिश हो जाती है, तो पूरे मानसून में बारिश कम होने की आशंका रहती है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताह में बारिश की संभावना बेहद कम है।

जोधपुर में मेडिकल तैयारियां, विशेष वार्ड बनाए गए

जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी कि जिले के सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। लू और हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से चिकित्सा व्यवस्था की गई है। चिकित्सा विभाग को सभी आवश्यक दवाओं और ठंडे पेय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हीटवेव से बचने के लिए प्रशासन की गाइडलाइन

• दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक बाहर निकलने से बचें

• हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें

• पर्याप्त मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें

• बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग विशेष सतर्कता बरतें

• तेज गर्मी महसूस हो तो तुरंत छाया या ठंडे स्थान पर जाएं

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?