न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकी अजमल कसाब से लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम तक, सच्चाई जानने के लिए इन लोगों का भी करना पड़ा था नार्को टेस्ट

खबर है की आफताब ने अधिकतर सवालों के जवाब दिए हैं। आफताब ने कई सवालों के जवाब अंग्रेज़ी में दिए। कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया। टेस्ट के दौरान आफताब कई सवालों पर चुप रहा लेकिन टीम ने उससे सवाल को दोहराया और जवाब देने को कहा, जिसके बाद आफताब ने जवाब दिया। इससे पहले कि हम आपको आफताब से किए गए सवालों के बारे में बताएं, उससे पहले आपको ये बताते हैं कि कब-कब और किस पर नार्को टेस्ट किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 2:00:46

आतंकी अजमल कसाब से लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम तक, सच्चाई जानने के लिए इन लोगों का भी करना पड़ा था नार्को टेस्ट

दिल्ली के भीमराव अंबेडकर अस्पताल में गुरुवार को श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट किया गया। इस दौरान इस केस से जुड़े अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम वहां मौजूद थी। करीब दो घंटे तक चले इस टेस्ट में आफताब से हत्या से जुड़े कई सवाल जवाब किए गए। खबर है की आफताब ने अधिकतर सवालों के जवाब दिए हैं। आफताब ने कई सवालों के जवाब अंग्रेज़ी में दिए। कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया। टेस्ट के दौरान आफताब कई सवालों पर चुप रहा लेकिन टीम ने उससे सवाल को दोहराया और जवाब देने को कहा, जिसके बाद आफताब ने जवाब दिया। इससे पहले कि हम आपको आफताब से किए गए सवालों के बारे में बताएं, उससे पहले आपको ये बताते हैं कि कब-कब और किस पर नार्को टेस्ट किए गए हैं।

narco test,aftab poonawala,about narco test

अजमल कसाब का नार्को टेस्ट

आपको आतंकी अजमल कसाब का वो वीडियो तो याद होगा, जिसमें नार्को के दौरान उसे आतंकी हमले की पोल खोलते देखा जा सकता था। वो वीडियो तब पूरे देश ने देखा था। देश उस वीडियो को भुला नहीं सकता। अजमल कसाब 26-11 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले का गुनहगार और इकलौता जिंदा पकड़ा गया आतंकी था। नार्को टेस्ट के वक्त वो ना पूरी तरह होश में था और ना पूरी तरह बेहोश। यानी नीम बेहोशी की हालत में था और तब उसी आलम में उसने बताया था कि कैसे मुंबई पर आतंकी हमले की साजिश रची गई, उसे अंजाम दिया गया और वो खुद कैसे इसका हिस्सा बना था।

narco test,aftab poonawala,about narco test

अब्दुल करीम तेलगी का नार्को टेस्ट

अब्दुल करीब तेलगी सबसे बड़े घोटालों में से एक स्टैंप घोटाले का मास्टरमाइंड था। जब वो पुलिस कस्टडी में था तब बोल तो रहा था, मगर पूरा सच नहीं बोल रहा था। इसलिए उसके नार्को टेस्ट का फैसला किया गया। लेकिन जब उसका नार्को टेस्ट किया गया, तो इसने उन नेताओं के भी नाम ले डाले, जिन्हें उसने पैसे दिए थे।

narco test,aftab poonawala,about narco test

नूपुर तलवार और राजेश तलवार का नार्को टेस्ट

आरुषि मर्डर केस की साजिश देश में हुए कत्ल की सबसे गहरी साजिश में से एक थी। 15-16 मई, 2008 की रात आरुषि और हेमराज को किसने मारा, ये पुलिस से लेकर सीबीआई तक पता नहीं लगा पाई। ऐसे में सच उगलवाने के लिए आरुषि के मां-बाप और घरेलू नौकरों को भी नार्को टेस्ट से गुजारा गया। आरोपियों की फेहरिस्त में आरुषि की मां नूपुर तलवार और पिता राजेश तलवार को गाजियाबाद की विशेष CBI अदालत ने दोषी करार देते हुए वर्ष 2013 उम्र कैद की भी सजा सुनवाई। वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआइ जांच में कई खामियों को जिक्र करते हुए आरुषि-हेमराज मर्डर में वर्ष, 2017 में राजेश और नूपुर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

narco test,aftab poonawala,about narco test

गैंगस्टर अबु सलेम का नार्को टेस्ट

अंडरवर्ल्ड डॉन और गैंगस्टर अबु सलेम को पुर्तगाल से डिर्पोट कर भारत लाया गया था। अंडरवर्ल्ड की अंदर की हर खबर उसके दिल और दिमाग में कैद थी। वह मुंह से इसके बारे में कुछ बोल नहीं रहा था, इसलिए नार्को टेस्ट के जरिए अबु सलेम के दिमाग में भी झांकने का फैसला किया गया। पर वो इतना शातिर था कि नार्को टेस्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में वो बाकायदा गाना गाने लगा था।

narco test,aftab poonawala,about narco test

सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर का नार्को टेस्ट

निठारी कांड का गुनहगार सुरेंद्र कोली और उसका मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर होशो हवास में अलग-अलग कहानियां सुना रहे थे। दोनों के नार्को टेस्ट का फैसला किया गया। वे दोनों भी नार्को टेस्ट से गुजरे थे। इसी टेस्ट से पता चला था कि निठारी का असली गुनहगार सुरेंद्र कोली था, हालांकि एक कत्ल के बारे में पंढेर को भी पता था।

narco test,aftab poonawala,about narco test

आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट, पूछे गए ये सवाल

दिल्ली के भीमराव अंबेडकर अस्पताल में 1 दिसंबर की सुबह आफताब का नार्को टेस्ट किया गया। जो करीब दो घंटे तक चला। इस टेस्ट के दौरान आफताब हर उस सवाल से गुजरा, जिसके जवाब श्रद्धा मर्डर केस की मिस्ट्री को सुलझा सकते हैं। मनोवैज्ञानिकों की एक टीम के साथ मिलकर केस के जांच अधिकारी और आला पुलिस अफसरों ने इन सवालों के अलावा बाकी सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। लेकिन कुल मिलाकर जिन सवालों पर पुलिस का ज्यादा जोर था, वो सवाल सीधे सबूतों से जुड़े हैं। जैसे श्रद्धा की लाश के टुकड़े या हड्डियां कहां-कहां हो सकती हैं? कहां कहां उसने फेंके? श्रद्धा के मोबाइल कपड़े कत्ल और करते और लाश के टुकड़े करते हुए खुद के पहने कपड़े कहां छुपाए?

इस टेस्ट के जरिए पुलिस ने खास तौर पर जो सवाल आफताब से पूछे, वो सवाल ये हैं-

- श्रद्धा का कत्ल किस तारीख को किया?
- श्रद्धा को क्यों मारा?
- श्रद्धा को कैसे मारा?
- लाश के टुकडे कैसे किए?
- टुकड़े करने के लिए हथियार कहां से खरीदे?
- टुकड़े को घर में कितना वक्त तक रखा?
- टुकड़े को कैसे और कहां रखा?
- लाश के टुकड़े को कहां-कहां ठिकाने लगाए?
- कत्ल में इस्तेमाल किया हथियार कहां फेंके?
- कत्ल के बाद 6 महीने तक क्या कुछ किया?
- अगर कत्ल गुस्से में और गलती से किया तो तभी पुलिस के सामने सरेंडर क्यों नहीं किया?

श्रद्धा मर्डर केस की सबसे कमजोर बात ये है कि इस केस में एक भी चश्मदीद गवाह नहीं है। यानी अब जो कुछ है या पुलिस को जो कुछ करना है वो सिर्फ और सिर्फ चंद इंसानी हड्डियों, चंद खून के कतरे और आफताब के बदलते बयानों को सामने रख कर ही करना है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि नार्को टेस्ट के दौरान आफताब कुछ ऐसे सुराग या सबूत उगल दे, जिससे उसका बच पाना नामुकिन हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं