न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : अब सहकारी दवा केन्द्रों पर 20 रुपए में मिलेगा एन-95 मास्क, सर्जिकल की कीमत 3 रुपए

राजस्थान में सहकारी उपभोक्ता संघ ने आमजन को उच्च गुणवत्ता वाले पांच लेयर के एन-95 एवं तीन लेयर के सर्जिकल मास्क सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का निर्णय किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 3:04:55

जयपुर : अब सहकारी दवा केन्द्रों पर 20 रुपए में मिलेगा एन-95 मास्क, सर्जिकल की कीमत 3 रुपए

इस कोरोनाकाल में मास्क को ही सबसे बड़ी वैक्सीन माना गया हैं जो आपको संक्रमण से बचाए रख सकता हैं। कोरोना की दूसरी लहर में लगातार कोरोना के बढ़े हुए आंकड़े सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए राजस्थान में सहकारी उपभोक्ता संघ ने आमजन को उच्च गुणवत्ता वाले पांच लेयर के एन-95 एवं तीन लेयर के सर्जिकल मास्क सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। उपभोक्ता संघ द्वारा एन-95 मास्क मात्र 20 रुपये प्रति नग तथा 3 लेयर सर्जिकल मास्क को मात्र 3 रुपये प्रति नग उपलब्ध कराया गया है, जो बाजार दरों से काफी कम है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना के निर्देशों के बाद सहकारी उपभोक्ता संघ ने यह निर्णय लिया। कोरोना से बचाव के लिये उच्च गुणवत्ता का मास्क लगाना जरूरी है। एन-95 मास्क 5 विभिन्न रंगों मेंं तथा सर्जिकल मास्क 2 रंंगों में उपलब्ध कराये गये हैं ताकि व्यक्ति अपनी पसन्द के रंग के अनुसार मास्क पहन सके।

सहकारिता मंत्री आंजना ने बताया कि कोरोना से बचाव ही उपचार है। इसके लिये उच्च गुणवत्ता का मास्क पहने तथा दो गज की दूरी बनाये रखें। उन्होंने प्रदेशवासयों से अपील करते हुए कहा कि बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें तथा जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकले और राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

उपभोक्ता संघ के प्रबंध निदेशक वी. के. वर्मा ने बताया कि कोरोना के विरूद्ध जंग में मास्क हमारे लिये ढाल का काम करता है और इसके लिये जरूरी है कि मास्क कोविड-19 वायरस को हमारे श्वसन तंत्र में पहुंचने से रोक दे। उन्होंने बताया कि एन-95 मास्क पांच लेयर का है जो 0.3 माइक्रोन तक छोटे वायरस को रोक देने में सक्षम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल