न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेजुबान पर दरिंदगी : मालिक ने अपने कुत्ते को झाड़ी काटने वाली कैंची से पीटा, तड़पते हुए मिली मौत, मामला दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक बेजुबान पर दरिंदगी का नजारा देखने को मिला। यहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा और उसकी जान ले ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 7:18:53

बेजुबान पर दरिंदगी : मालिक ने अपने कुत्ते को झाड़ी काटने वाली कैंची से पीटा, तड़पते हुए मिली मौत, मामला दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक बेजुबान पर दरिंदगी का नजारा देखने को मिला। यहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा और उसकी जान ले ली। मामला मुरलीपुरा थाना इलाके में आजाद पथ सिंध नगर का है। यहां मालिक ने कुत्ते को झाड़ी काटने वाली कैंची से मारा और तड़पकर मरने के लिए उसे सड़क पर फेंक दिया। कुत्ते के मालिक के खिलाफ आईपीसी 429 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसमें जीव को मारना, हत्या करता, जहर देना, अंग काटना कानूनी अपराध है। उसे 5 साल की सजा या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

दरअसल, कुत्ते के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिलने पर एक्टिविस्ट मरीयम अबु हैदरी ने कुत्ते के मालिक कैलाश मीणा से बात की, लेकिन उसने उसका उपचार नहीं कराया। इसके बाद कुत्ते (एली) की मौत हो गई। हैदरी ने बताया कि डॉग के मालिक से बात की, लेकिन उसकी ओर से किसी भी प्रकार का कोई सपोर्ट नहीं मिला। वह खुद मौके पर पहुंची। उन्होंने डॉग मालिक कैलाश मीणा पर इलाज के लिए दबाव बनाया। फिर शाम को पता चला कि कैलाश मीणा ने अपने डॉग का उपचार नहीं कराया। वह पुलिस फोर्स के साथ उनके घर गईं। डॉग का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन इलाज के दौरान डॉग की मौत हो गई।

कैलाश मीणा पर आरोप हैं कि उन्होंने की झाड़ी काटने वाली बड़ी कैंची से एली पर हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैलाश ने आखिर अपने ही कुत्ते की जान क्यों ले ली? बस वह पुलिस को एक ही जवाब दे रहा है कि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है। मीणा के पास डॉग को अस्पताल ले जाने की कोई रसीद नहीं है।

पूर्व में भी जेल जा चुका है आरोपी

कैलाश मीणा कस्टम अधीक्षक के रूप में पदस्थापित था, लेकिन उसे 2014 में बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, कैलाश मीणा ने अपने ही साले की हत्या 5 लाख देकर कराई थी। पुलिस अनुसंधान के बाद कैलाश मीणा और मृतक महेंद्र मीणा की पत्नी को गिरफ्तार किया था, जो अपनी सजा काट चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट