न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी जयपुर में दिखा बदमाशो का कहर, महिला की हत्या कर दिया एक करोड़ की लूट को अंजाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदमाशों के आतंक का विक्राल रूप देखने को मिला जहां महिला की हत्या करके एक करोड़ के लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने महिला के पति को भी बंधक बनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 8:49:04

राजधानी जयपुर में दिखा बदमाशो का कहर, महिला की हत्या कर दिया एक करोड़ की लूट को अंजाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बदमाशों के आतंक का विक्राल रूप देखने को मिला जहां महिला की हत्या करके एक करोड़ के लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने महिला के पति को भी बंधक बनाया। शुक्रवार को घटना का पता चलने पर काफी संख्या में लोग इकट्‌ठे हो गए। सूचना मिलने पर नरैना पुलिस और जयपुर ग्रामीण जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वारदात में तीन-चार लोगों का शामिल होना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में खटीक मोहल्ला नरैना में रहने वाले 85 वर्षीय पांचूराम ने केस दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में बताया कि वह और उनकी पत्नी सुरता देवी (80) रात 12 बजे अपने मकान में आमने-सामने के दो कमरों में सो रहे थे। तभी दो व्यक्ति घर में घुस गए। उन्होंने पांचूराम को दबोच लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग पांचूराम के हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए। इससे घबराहट में पांचूराम अचेत हो गया। वह फर्श पर पड़ा रहा। पांचूराम के मुताबिक, दोनों बदमाशों के साथ एक और आदमी था। वह मकान में बने चौक में खड़ा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ देर बाद पांचूराम को होश आया। तब तीनों व्यक्ति नजर नहीं आए। तब पांचूराम ने किसी तरह अपने हाथ-पैर की रस्सी खोलकर मकान का दरवाजा खोला। वह बाहर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस पर आसपास रहने वाले लोगों की नींद खुली। वे दौड़कर पांचूराम के घर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर देखा तो सुरता देवी की लाश चारपाई पर पड़ी थी। बक्से के ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। जांच करने पर 10 से 12 किलो चांदी, करीब 25 तोला सोना नहीं मिला। पीड़ित ने इसकी कीमत 1 करोड़ बताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट