न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वच्छ जयपुर को लेकर एक्शन मोड में आया नगर निगम, होगा ऑनलाइन चालान, खुले में नहाने, पेशाब व शौच करने पर भी लगेगा जुर्माना

जयपुर शहर को स्वच्छ रखने व यहाँ के निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षक जयपुर दिखाने के लिए जयपुर हैरिटेज नगर निगम ने कमर कस ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 1:16:20

स्वच्छ जयपुर को लेकर एक्शन मोड में आया नगर निगम, होगा ऑनलाइन चालान, खुले में नहाने, पेशाब व शौच करने पर भी लगेगा जुर्माना

जयपुर। जयपुर शहर को स्वच्छ रखने व यहाँ के निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षक जयपुर दिखाने के लिए जयपुर हैरिटेज नगर निगम ने कमर कस ली है। स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले जयपुर हैरिटेज नगर निगम सफाई को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। निगम ने गंदगी और कचरे को कम करने के लिए अब ऑनलाइन चालान करने का फैसला किया है। जिसके तहत खुले में थूकने, नहाने और पेशाब करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

डबल शिफ्ट में होगी सफाई


हैरिटेज नगर निगम कमिश्नर अरुण हसीजा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब हैरिटेज निगम क्षेत्र की कॉलोनी में स्वीपर आईडेंटिफाई किए जाएंगे, कॉमर्शियल एरिया में डबल शिफ्ट में सफाई की जाएगी। नाले, पार्क और स्कूल साफ रहे इसकी अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही कही पर भी ओपन कचरा डिपो नजर न आए, रेड स्पॉट और येलो स्पॉट ना मिले। इसको लेकर जोन स्तर पर अभियान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

काटेंगे ऑनलाइन चालान

कमिश्नर ने बताया कि हैरिटेज क्षेत्र में आईईसी एक्टिविटी के जरिए काफी समझाइश की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी काफी लोग शहर को गंदा कर रहे हैं। जिनके खिलाफ अब सख्ती करते हुए ज्यादा से ज्यादा चालान किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम के सभी चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर को एक एप्लिकेशन दी गई है। इसके जरिए वो शहर को गंदा करने वाले लोगों के चालान कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें पावर भी दी गई है।

ऐसे थूकने से लेकर किस गलती का कितना चालान करना है, ये सारी जानकारी मोबाइल ऐप में होगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नगर निगम के सभी के सैनिटरी इंस्पेक्टर को चालान काटने का एक टारगेट भी दिया जाएगा। ऐसे में जहां पर भी अनियमितता और गंदगी देखने को मिलेगी। वहां ज्यादा से ज्यादा लोगों के चालान काटे जाएंगे।

CSI को दे रहे ट्रेनिंग

कमिश्नर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण वैज्ञानिक तरीके से आयोजित किया जाता है। जिसमें हर गतिविधि के लिए कुछ अंक निर्धारित हैं। हर एक गतिविधि की जानकारी चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर लेवल तक देनी जरूरी है। क्यों कि लास्ट एंड पर जो फील्ड में काम करते हैं, वो सफाई कर्मचारी इन्हीं के अधीन होते हैं। उनसे डायरेक्ट कम्युनिकेशन बनाने के लिए जोन वाइज मीटिंग ले उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। ताकि वो अपने काम को उस अनुसार और बेहतर कर सके।

कचरा फैलाने पर लगेगा जुर्माना

घरों के बाहर और रोड़ पर कचरा फैलाने पर 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। दुकानदारों, रेस्टोरेंट द्वारा कचरा डालने पर 1000 रुपये और होटल मालिकों द्वारा खुला कचरा डालने पर 2000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

औद्योगिक प्रतिष्ठान द्वारा कचरा डालने पर 5000 रुपये और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

खुले में नहाने, पेशाब व शौच करने पर भी लगेगा जुर्माना

खुले स्थान पर नहाने पर 300 रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। खुले स्थान पर पेशाब करने पर 200 रुपया और शौच करने पर 500 रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गोबर डालने पर 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका