Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : मुंबई को मिली रोमांचक जीत, राहुल चाहर की फिरकी में फंसे सनराइजर्स के बल्लेबाज

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला गया था जिसमें मुंबई को रोमांचक जीत मिली और सनराइजर्स को हार का सामना करना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 12:11:48

MI vs SRH : मुंबई को मिली रोमांचक जीत, राहुल चाहर की फिरकी में फंसे सनराइजर्स के बल्लेबाज

बीते दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला गया था जिसमें मुंबई को रोमांचक जीत मिली और सनराइजर्स को हार का सामना करना पड़ा। मैच में राहुल चाहर की फिरकी ने सनराइजर्स को परेशान किया तो वहीँ मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान कीरोन पोलार्ड ने आखिरी ओवर में दो छक्के समेत 15 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई की टीम ने सनराइजर्स के खिलाफ 150 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और अपनी दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स के मध्यक्रम ने फिर से निराश किया और लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह से बिखर गई।

हैदराबाद का मिलिड ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप

हैदराबाद की हार की वजह रहा मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप रहना। वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 67 रन की पार्टनरशिप की। इसके लिए दोनों ने सिर्फ 44 गेंदें खेलीं। इन दोनों के अलावा सिर्फ विराट सिंह और विजय शंकर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

टॉप-3 बल्लेबाजों के अलावा अनुभव की कमी

वॉर्नर, बेयरस्टो और पांडे के बाद हैदराबाद के बाद मीडिल ऑर्डर के पास कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं था, जिसके पास अनुभव हो। विजय शंकर ने जरूर IPL में 43 मैच खेले हैं, लेकिन अब तक वे अपने प्रदर्शन की छाप नहीं छोड़ पाए हैं। इसके अलावा विराट सिंह, अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद के पास कुल मिलाकर 31 मैच का अनुभव है।
मुंबई इंडियंस की धारदार गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग

151 रन के टारगेट को डिफेंड करने उतरी मुंबई की टीम को उसके गेंदबाजों और फील्डर्स का पूरा साथ मिला। पावरप्ले में जरूर वॉर्नर-बेयरस्टो ने मुबई के प्लान पर पानी भेरा, लेकिन बेयरस्टो के आउट होते ही मुंबई ने हैदराबाद को बैकफुट पर ढकेल दिया। बोल्ट ने 28 रन और राहुल ने 19 रन देकर 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने वॉर्नर और समद को रनआउट कर मैच पलट दिया।

मुजीब और शंकर ने 2-2 विकेट लिए

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। टीम के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 39 बॉल पर सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने 35 और कप्तान रोहित शर्मा ने 32 रन बनाए। पोलार्ड ने IPL में 201 छक्के लगाते हुए विराट कोहली की बराबरी भी की। हैदराबाद के लिए मुजीब उर रहमान और विजय शंकर ने 2-2 विकेट लिए।

रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

रोहित ने मैच में 32 रन की पारी में 2 छक्के लगाए। इसी के साथ वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 217 छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अब तक 216 छ्क्के जड़े हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल 351 छक्के के साथ टॉप पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर डिविलियर्स ने 237 सिक्स जड़े हैं। पोलार्ड ने सबसे कम मैच में 200 छक्के के मामले में कोहली को पीछे छोड़ा

कीरोन पोलार्ड ने IPL में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे टूर्नामेंट के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे ज्यादा छक्के के मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक 351 छक्के जड़े हैं। पोलार्ड और विराट कोहली ने बराबर 201 छक्के लगाए हैं। हालांकि, सबसे कम मैच के मामले में पोलार्ड उनसे आगे हो गए हैं। पोलार्ड ने 167 और कोहली ने 194 मैच में यह छक्के लगाए हैं।

रोहित-पोलार्ड की आक्रामक पारियां

मुंबई के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 39 बॉल पर 40 रन बनाए, लेकिन अहम पारियां रहीं- रोहित और पोलार्ड की। जिसकी बदौलत मुंबई 150 रन तक पहुंचने में कामयाब रही। रोहित ने 25 बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 32 रन बनाए। वहीं पोलार्ड ने अपनी 22 बॉल पर 35 रन की पारी में एक चौका और 2 छक्के लगाए।

भुवनेश्वर को टारगेट कर मुंबई ने दबाव बनाया

हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टारगेट करना भी मुंबई की जीत की बड़ी वजह रही। भुवी के 4 ओवरों में मुंबई के बल्लेबाजों ने 45 रन जुटाए। सबसे अनुभवी बॉलर के पिटने से हैदराबाद की गेंदबाजी दबाव में आ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका