Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RCB : मैच के साथ होने जा रहा आईपीएल 2021 का आगाज, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच के साथ होने जा रही हैं जो कि शाम 7.30 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 5:49:50

MI vs RCB : मैच के साथ होने जा रहा आईपीएल 2021 का आगाज, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी

आज 9 अप्रैल, शुक्रवार से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच के साथ होने जा रही हैं जो कि शाम 7.30 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि बेंगलुरु की कमान विराट कोहली के हाथों में है। रोहित शर्मा अपनी विरासत को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे जबकि विराट कोहली नई विरासत तैयार करना चाहेंगे। दोनों टीमों में बड़े हिटर की मौजूदगी सुनिश्चित करेगी कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो जो महामारी के कारण स्टेडियम में नहीं आ पाएंगे।
कोहली की कप्तानी में बेंगलुरु दिखाएगी कमाल

बेंगलुरु ने अब तक 3 बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेला और हर बार उसे हार ही झेलनी पड़ी है। RCB ने 3 बार (2009, 2011, 2016) फाइनल खेला, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। पिछले सीजन में टीम एलिमिनेटर में हारी थी। इस बार कोहली एंड टीम के पास पहला खिताब जीतने का मौका है। पिछले सीजन में कोहली ने 15 मैच में 466 रन बनाए थे। वे टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे। RCB के लिए उस सीजन में युवा प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने 15 मैच में सबसे ज्यादा 473 रन बनाए थे।

रोहित की कप्तानी में खिताब की हैट्रिक लगाने उतरेगी MI टीम

वहीं, मुंबई टीम 13 में से सिर्फ 4 बार ही किसी भी सीजन में अपना पहला मैच जीत सकी। 2013 के बाद से टीम अपना पहला मैच नहीं जीत सकी। हालांकि, जब से टीम अपना पहला मैच हारने लगी, तभी से खिताब की बारिश भी होने लगी। 2013 में मुंबई ने अपना पहला खिताब जीता। इसके बाद रोहित की कप्तानी में MI लीग में सबसे ज्यादा कुल 5 बार चैम्पियन बनी। मुंबई ने लगातार पिछले दो खिताब अपने नाम किए हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इस बार खिताब की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी। दिल्ली का यह पहला फाइनल था। हेड-टू-हेड

IPL में मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुंबई टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए। मुंबई ने 17 और बेंगलुरु ने 10 मैच जीते हैं। बेंगलुरु के खिलाफ पिछले 10 मुकाबलों में मुंबई भारी रही है। इस दौरान 8 बार शिकस्त दी। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच UAE में 2 मैच खेले गए, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीते। दुबई में खेला गया एक मैच सुपर ओवर में गया था, जिसमें RCB ने जीत दर्ज की थी।

पिच और मौसम रिपोर्ट

चेन्नई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। 2019 सीजन में चेन्नई की पिच पर 8 मैच हुए थे, जिसमें पहले बैटिंग और बॉलिंग करने वाली टीम ने बराबर मैच जीते। तब 3 बार 170 से ज्यादा का स्कोर बना था।

मुंबई का IPL में सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा

MI ने लीग में अब तक 203 मैच खेले, जिसमें 120 जीते और 83 हारे हैं। वहीं, RCB ने अब तक 196 में से 91 मैच जीते और 101 हारे हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मुंबई का सक्सेस रेट 59.11% और बेंगलुरु का 47.13% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका