Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs MI : दिल्ली के सामने मिली मुंबई को हार, उच्च कोटि का रहा अमित मिश्रा-धवन का खेल

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली टीम ने 19।1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 138 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 8:44:10

DC vs MI : दिल्ली के सामने मिली मुंबई को हार, उच्च कोटि का रहा अमित मिश्रा-धवन का खेल

बीते दिन मंगलवार को IPL 2021 सीजन का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चेन्नई में खेला गया जो कि दिल्ली ने अपने नाम किया। दिल्ली ने 6 विकेट से मुंबई को शिकस्त दी। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 138 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को पांच गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया है। यह दिल्ली की इस सीजन की तीसरी और चेपॉक में पहली जीत है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
चेन्नई के मैदान पर दिल्ली की 2010 के बाद पहली जीत

चेन्नई के चेपक स्टेडियम में अब तक दिल्ली कैपिटल्स ने 9 मैच खेले, जिसमें 3 जीते हैं। 2010 में दिल्ली ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद चेन्नई के मैदान पर 7 मैच खेले, जिसमें पहली बार जीत दर्ज की। 6 बार चेन्नई टीम ने दिल्ली को शिकस्त दी है।

पिछली बार फाइनल में मिली हार का बदला लिया

पिछले सीजन में दोनों टीम के बीच 4 मैच खेले गए थे। हर बार मुंबई ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली को शिकस्त दी थी। पिछला फाइनल भी दोनों के बीच खेला गया था, जिसमें मुंबई 5 विकेट से जीती थी। दिल्ली तब पहली बार फाइनल खेली थी। ऐसे दिल्ली टीम ने मुंबई से उस हार का बदला भी ले लिया है। IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे पंत 5 बार मुंबई को खिताब जिताने वाले रोहित पर भारी पड़े हैं।

जसप्रीत बुमराह की IPL में सबसे ज्यादा नो बॉल

दिल्ली की पारी का 19वां ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह ने 2 नो बॉल की। इसी के साथ वे IPL में सबसे ज्यादा 25 नो बॉल करने वाले पहले बॉलर बन गए हैं। उनके बाद एस श्रीसंत हैं, जिन्होंने 23 नो बॉल की थीं। इनके बाद अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा का नाम है, जिन्होंने अब तक 21-21 नो बॉल की हैं। धवन और स्मिथ की पार्टनरशिप ने जीत दिलाई

लक्ष्य का पीछा करना उतरी दिल्ली की शुरुआत भी ख़राब रही और पृथ्वी शॉ दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) ने मिलकर टीम को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन पोलार्ड ने स्मिथ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद धवन ने ललित यादव के साथ एक छोटी साझेदारी की। इस दौरान मुंबई ने रनों पर पूरी तरह से लगाम लगाए रखी। एक समय दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 22 रनों की जरूरत थी और पंत भी आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी पर उतरे शिमरॉन हेटमेयर ने तेजी से रन बटोरे और टीम को पांच गेंदें शेष रहते मैच जीता ले गए। हेटमेयर ने आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों महत्वपूर्ण 14 रन बनाए।

अमित मिश्रा ने 4 बड़े विकेट लिए

चेन्नई के टर्निंग ट्रैक पर अमित मिश्रा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन को शिकार बनाया।

रोहित फिफ्टी से चूके, ईशान-सूर्यकुमार ने पारी को संभाला

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान तीसरे ही ओवर में क्विंटन डीकॉक पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) ने मिलकर तेजी से रन बनाए और अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन सूर्यकुमार के रूप में यह साझेदारी टूटी और उसके बाद अमित मिश्रा ने अपनी फिरकी से मुंबई के मध्यक्रम को पूरी तरह से बिखेर दिया। उन्होंने रोहित और हार्दिक को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया और फिर कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन का भी शिकार किया। एक समय मुंबई की टीम 84 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी लेकिन ईशान किशन (26) और जयंत यादव (23) ने मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के स्कोर को 137 तक ले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका