Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Indore News : कोरोना से 8 साल के बच्चे की मौत, पिता बोले - प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहे थे

झाबुआ ही नहीं इंदौर जिले में भी पहली बार इतनी कम उम्र के किसी मरीज की कोरोना से मौत हुई है। इसके पहले 14 से 15 साल के बच्चों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Mar 2021 11:00:47

Indore News : कोरोना से 8 साल के बच्चे की मौत, पिता बोले - प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहे थे

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी दिनभर दिन बढ़ता जा रहा है वहीं, इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 8 साल के बच्चे की मौत की कोरोना से मौत हो गई है। बच्चा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला था। झाबुआ ही नहीं इंदौर जिले में भी पहली बार इतनी कम उम्र के किसी मरीज की कोरोना से मौत हुई है। इसके पहले 14 से 15 साल के बच्चों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
झाबुआ के गोपाल कॉलोनी निवासी पिता ने बताया कि 16 तारीख को बेटे की तबीयत खराब हुई थी। उसे झाबुआ में ही बच्चों के डॉक्टर को दिखाया। 18 तारीख तक बच्चे का इलाज चला, लेकिन उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। उसे उल्टी-दस्त भी होने लगे। 19 तारीख को रात तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो 20 को झाबुआ में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में ब्लड में संक्रमण काफी ज्यादा मिला। प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहे थे। लीवर में सूजन थी और फेफड़ों में पानी भर रहा था। डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण बताए। उनसे कहा कि कोरोना सैंपल ले लीजिए तो तैयार हो गए। लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ने से हम बेटे को इंदौर लेकर आए। 23 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई

पिता ने बताया कि इंदौर में एक निजी अस्पताल में बेटे को भर्ती किया। तब तक संक्रमण और बढ़ गया था। ब्लड प्रेशर गिर रहा था। हार्ट ठीक से पम्प नहीं कर पा रहा था। उसके कोरोना सैंपल लिए गए। यहां पर भर्ती होने के समय से ही ऑक्सीजन पर था। 23 तारीख की रात तबीयत ज्यादा खराब हुई तो डॉक्टरों ने लैब में फोन कर कोरोना की रिपोर्ट पूछी। रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद हमें सलाह दी गई कि दूसरे अस्पताल ले जाओ। दो अस्पताल वालों ने बेड नहीं होने का कहकर लेने से इनकार कर दिया। टी चोइथराम में मुश्किल से एडमिट कराया। यहां भर्ती करने के बाद से स्टेबल था। अचानक गुरुवार दोपहर में डाॅक्टरों ने बताया कि वेंटिलेटर पर डालना पड़ेगा। शाम तक बेटे के शरीर में जान नहीं बची। सब कुछ खत्म हो गया। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर झाबुआ के लिए रवाना हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका