Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid-19 Update: देश में मंगलवार को मिले 16,159 नए कोरोना मरीज, 28 की मौत

देश में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 16,159 नए मरीज मिले, 15,394 ठीक भी हुए। वहीं, इस दौरान 28 मरीजों की मौत भी हुई। देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 1,15,212 एक्टिव मरीज हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jul 2022 10:59:25

Covid-19 Update: देश में मंगलवार को मिले 16,159 नए कोरोना मरीज, 28 की मौत

देश में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 16,159 नए मरीज मिले, 15,394 ठीक भी हुए। वहीं, इस दौरान 28 मरीजों की मौत भी हुई। देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 1,15,212 एक्टिव मरीज हैं। जबकि प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 3.56% है। देशभर में कोरोना से अब तक 4 करोड़ 29 लाख 7 हजार 327 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 5,25,270 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो चुकी है।

दिल्ली में बीते दिन 615 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1043 लोग कोरोना से ठीक हुए। वहीं 3 संक्रमितों की मौत हो गई। दिल्ली में इस वक्त कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 2507 हैं।
मुंबई में बीते दिन 659 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 1289 लोग ठीक भी हुए। मुंबई में अभी तक कोरोना से 10 लाख 90 हजार 103 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 6409 है। मुंबई में रिकवरी रेट 98% है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 348 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,30,069 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। जिले में अभी 3,982 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,909 है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,13,829 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में मिले 165 मरीज

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 165 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल मरीजों की संख्या 11,55,024 हो गई है। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,038 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 165 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,55,024 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,39,959 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1027 मरीज उपचाराधीन हैं।

ओडिशा में मिले 334 नए मरीज

ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 12,91,117 तक पहुंच गयी।
इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले मिले। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 91 नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,923 हो गयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology