न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 महीने में 8 बार राजस्थान आ चुके मोदी, 25 सितम्बर को फिर आएंगे, करेंगे भाजपा परिवर्तन यात्राओं का समापन

जयपुर में करीब साढ़े 4 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने जा रही है। 25 सितम्बर को पीएम मोदी जयपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का आधिकारिक रूप से समापन करेंगे। जयपुर जिले की दादिया पंचायत के सूरजपुरा (वाटिका) में पीएम मोदी की यह सभा होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 3:49:31

11 महीने में 8 बार राजस्थान आ चुके मोदी, 25 सितम्बर को फिर आएंगे, करेंगे भाजपा परिवर्तन यात्राओं का समापन

जयपुर। जयपुर में करीब साढ़े 4 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने जा रही है। 25 सितम्बर को पीएम मोदी जयपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का आधिकारिक रूप से समापन करेंगे। जयपुर जिले की दादिया पंचायत के सूरजपुरा (वाटिका) में पीएम मोदी की यह सभा होगी।

इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी की जयपुर के मानसरोवर में 1 मई 2019 को सभा हुई थी। इस साल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी की प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सभा हो चुकी है। जयपुर में अभी तक कोई सभा नही हुई थी। हालांकि बीते 11 महीनों में प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान की 8 बार यात्रा कर चुके हैं। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने उद्घाटन, आमजनों को सम्बोधन, मंदिरों के दर्शन, भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान और योजनाओं के शिलान्यास आदि के कार्य किए।

ऐसे में भाजपा जयपुर की सभा को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में करीब 5 लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है।

पहले जयपुर के धानक्या में होनी थी सभा

दरअसल, 25 सितम्बर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है। उनका जन्म जयपुर जिले के धानक्या में हुआ था। ऐसे में पहले प्रधानमंत्री मोदी की सभा धानक्या में ही होनी थी, लेकिन भाजपा सभा में ज्यादा भीड़ जुटाकर इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। ऐसे में सभा को वहां से अजमेर रोड पर शिफ्ट किया गया है। सभा में प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। प्रदेश में 52 हजार बूथ हैं। ऐसे में भाजपा ने सभा में 5 लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य तय किया है।

11 महीने में 8 बार राजस्थान आ चुके मोदी

—पहली बार 30 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्बा माता के दर्शन करने आए थे। उस समय वह सिरोही जिले के आबूरोड़ भी आए थे।

—दूसरी बार पीएम मोदी 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आए।

—तीसरी बार 8 जनवरी 2023 को मोदी भीलवाड़ा दौरे पर आए। गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए।

—चौथी बार 12 फरवरी 2023 को मोदी दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए।

—पांचवीं बार 10 मई, 2023 को पीएम मोदी ने नाथद्वारा और आबूरोड़ में बड़ी सभाओं को संबोधित किया।

—छठी बार 31 मई, 2023 को मोदी ने अजमेर में बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

—सातवीं बार मोदी ने 8 जुलाई को बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण और 24,300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था।

—आठवीं बार 27 जुलाई को पीएम मोदी ने सीकर में जनसभा को संबोधित किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट