न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बस्तर में फिर कांग्रेस पर गरजे PM मोदी, सब भ्रष्टाचारियों पर करूंगा कार्रवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में विजय संकल्प शंखनाद महारैली के विशाल जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 5:55:50

बस्तर में फिर कांग्रेस पर गरजे PM मोदी, सब भ्रष्टाचारियों पर करूंगा कार्रवाई

बस्तर। प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में विजय संकल्प शंखनाद महारैली के विशाल जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम मोदी बोले- जब कांग्रेस की सरकार थी, तो इन्होंने सिर्फ देश को लूटा, मैंने जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की तो कांग्रेसी लोगों ने मुझे सिर फोड़ने की धमकी दी। पर मोदी रुकने वाला नहीं है। मैं सब पर कार्रवाई करूंगा। ये मोदी आराम करने के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए काम करने के लिए बना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कहा कि, किसी भ्रष्टाचारी को बक्शा नहीं जाएगा। सभी पर कार्रवाई होगी, हर भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। जब कांग्रेस की सरकार थी। वो गांव में पैसे भेजते थे, तो सिर्फ 15 पैसे ही गांव तक पहुंचता था, बाकी 85 पैसे कहां है..... भाजपा की सरकार अब सीधे सबसे खाते में पैसे डालती है। हमने कांग्रेस से लूट का लाइसेंस छीन लिया है।

सोमवार को बस्तर के प्रवास पर पहुंचे पीएम मोदी ने आमावाल गांव में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गया था और भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का होता है। अब भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ के नौजवानों को जिन्होंने धोखा दिया है, उन पर तेजी से कार्रवाई चल रही है। अब यह लोग लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है और सिर ऊंचा रखकर चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है।

उन्होंने जनता से पूछा कि आप बताइए, जिन्होंने जनता को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए या नहीं। कोई घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे तो परिवार का हर सदस्य उससे भिड़ जाता है। मोदी के लिए तो मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं भी अपने देश को, अपने परिवार को, लूटपाट से बचाने में भिड़ जाता हूं इसलिए कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ और वो क्या कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। वे चुनाव के लिए रैली नहीं कर रहे बल्कि भ्रष्टाचारियों को बताने के लिए रैली कर रहे।

उन्होंने आगे कहा कि वो चाहे मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा वे गरीब के दर्द को जानते हैं और यही कारण है कि उन्होंने गरीबों को उसका हक दिलाने के लिए योजनाएं बनाई। इसी का नतीजा है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होना है। बस्तर संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के कवासी लखमा से है। वर्ष 2019 का चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर दीपक बैज ने जीता था। मगर, इस बार पार्टी ने लखमा को उम्मीदवार बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत