न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSF के रिटायर्ड जवान का मोबाइल किया चोरी, नेट बैंकिंग से निकाले ढाई लाख रुपए, मामला दर्ज

चोरी और साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसक एक नजारा देखने को मिला राजस्थान के अजमेर में जहां BSF के रिटायर्ड जवान का मोबाइल चोरी कर उसकी नेट बैंकिंग से लाखों रूपये निकाल लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 2:33:14

BSF के रिटायर्ड जवान का मोबाइल किया चोरी, नेट बैंकिंग से निकाले ढाई लाख रुपए, मामला दर्ज

चोरी और साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसक एक नजारा देखने को मिला राजस्थान के अजमेर में जहां BSF के रिटायर्ड जवान का मोबाइल चोरी कर उसकी नेट बैंकिंग से लाखों रूपये निकाल लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामसिंह ने बताया कि वह मोबाईल से नेटबैंकिंग व फोन पे से लेन देन का कार्य करता था। मोबाईल के कवर में एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड भी था, जो मोबाईल के साथ ही चोरी हो गया था। उसका मोबाईल अनलॉक था तथा मोबाईल फोन के अन्दर ही एटीएम कार्ड के पिन नम्बर सेव कर रखे थे।

प्रताप नगर लोहाखान अजमेर निवासी सीमा सुरक्षा बल से रिटायर्ड राम सिंह शेखावत (64) पुत्र बदन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह 19 जनवरी को रोडवेज बस स्टैंड अजमेर से शाम करीब साढे़ चार बजे जयपुर पहुंचा। तब पता चला कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। इसमें बीएसएनएल व जीओ कंपनी की सिम थी। जो चालू हालत में थी। इसके बाद वह अपने बच्चे के पास गोविन्दपुरा जयपुर चला गया। 21 जनवरी को जयपुर में दो नए सिम कार्ड जारी करवाए। फिर 22 जनवरी को अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में ये सिम डालकर नेट बैंकिंग चालू की तो पता चला कि एटीएम व बैंक खातों से नेट बैंकिंग के जरिए पैसे निकाल कर ठगी की गई।

इसके बाद जयपुर से अजमेर आ गया। तब बैंक खातो के संबंध में बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि 19 जनवरी को नेट बैंकिंग के जरिए 15 हजार, एक अन्य खाते से 50 हजार व 20 जनवरी को 1 लाख रुपए निकासी की गई। इसके बाद 25 हजार, 25 हजार, 10 हजार 500, 15 हजार रुपए विड्रोल किए गए। ऐसे कुल 2 लाख 40 हजार 500 रुपए निकाले। रामसिंह ने बताया कि इसके बाद उसने नेट बैंकिंग व एटीएम को बंद करा दिया। सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट