न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिजोरम रेलवे पुल दुखान्तिका: 26 मरे, 22 शव बरामद, PM प्रधानमंत्री ने की 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री वर्तमान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 4:16:06

मिजोरम रेलवे पुल दुखान्तिका: 26 मरे, 22 शव बरामद, PM प्रधानमंत्री ने की 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

आइजोल। मिजोरम के पहाड़ी सैरांग इलाके के पास बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह जाने से कम से कम 26 श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। रेलवे और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 22 शव बरामद किए जा चुके हैं। ढही हुई स्टील संरचना के नीचे से शेष चार शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

मिजोरम की राजधानी आइजोल से 10 किमी दूर बैराबी (दक्षिणी असम के पास) को सैरांग से जोड़ने वाले कुरुंग नदी पर रेलवे पुल निर्माणाधीन था। दुर्घटनास्थल आइजोल से करीब 21 किमी दूर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर), जो 51.38 किलोमीटर लंबी रेलवे परियोजना को लागू कर रहा है, ने चिकित्सा सहायता के साथ रिकवरी प्रोसेस के लिए कई चिकित्सक और इंजीनियरिंग टीमों को भेजा है।

एनएफआर के महाप्रबंधक (निर्माण) सुनील कुमार झा, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, एनएफआर मुख्यालय मालीगांव (गुवाहाटी) से मिजोरम के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्वोत्तर राज्यों के कई मुख्यमंत्री और शीर्ष नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

PM प्रधानमंत्री ने की 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री वर्तमान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग में हैं। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

रेल मंत्री ने मृतकों के लिए दस लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए दो लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये के अनुग्रह मुआवजे की भी घोषणा की।

railway bridge,treagedy,26 dead,pm announces,2 lakh compensation

वहीं, मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

बुधवार को ढहे निर्माणाधीन पुल के पियरों की ऊंचाई 104 मीटर है। मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचने से पहले सैरांग रेलवे स्टेशन आखिरी रेलवे स्टेशन होगा। इस साल दिसंबर तक पूरा होने वाली यह परियोजना पहाड़ी आइजोल को राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी।

ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के 51.38 किमी लंबे बैराबी से सैरंग खंड के साथ 32 सुरंगें (12.67 किमी कुल लंबाई), 16 कट और कवर सुरंगें (2.58 किमी कुल लंबाई) हैं, जो क्रमशः कोलासिब और आइजोल जिलों के अंतर्गत थिंगडॉल और त्लांगनुअम क्षेत्रों से होकर गुजरती है।

यहां 55 प्रमुख पुल हैं, जिनमें से छह 70 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले ऊंचे पुल हैं, 87 छोटे पुल, पांच रोड ओवरब्रिज और आठ रोड अंडरब्रिज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत