पंजाब : बेहोशी की दवा देकर डॉक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म, जान से मार डालने की दी धमकी

By: Ankur Mon, 29 Mar 2021 5:54:40

पंजाब : बेहोशी की दवा देकर डॉक्टर ने किया महिला से दुष्कर्म, जान से मार डालने की दी धमकी

पंजाब के मोहाली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां एक डॉक्टर ने इलाज कराने आई महिला को बेहोशी की दवा देकर दुष्कर्म किया। इसी के साथ डॉक्टर में महिला को किसी को ना बताने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने श्रीगंगानगर के आरोपी डॉक्टर सुभाष राजोरिया के खिलाफ महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी पीठ में चोट लग गई थी। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने श्रीगंगानगर गई। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए चली गई। वहां कुछ दिन इलाज कराने के बाद वह मोहाली आ गई। इलाज के दौरान उसने डॉक्टर को अपना नंबर लिखवाया था। 25 मार्च को उक्त डॉक्टर ने उसे फोन किया और कहा कि वह किसी काम के सिलसिले में मोहाली आया है। उसने तबीयत के बारे में भी पूछा और चोट की जांच करने के बहाने उसे सेक्टर- 82 होटल में बुला लिया। वह अपनी रिपोर्ट लेकर होटल पहुंच गई।

रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने दर्द से राहत की बात कहकर एक गोली दी, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। होश में आई तो वह दुष्कर्म का शिकार हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। बाद में महिला ने पुलिस में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

ये भी पढ़े :

# पंजाब : दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ वेटर ने किया दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी फंसी मुसीबत में

# अमृतसर : खूनी जंग में बदली पुरानी रंजिश, बाप-बेटे ने पीटकर की एक व्यक्ति की हत्या

# महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन की तैयारी, CM बोले- धारा 144 या कर्फ्यू से काम नहीं चलेगा

# हरियाणा : महिला का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज

# हरियाणा : शिक्षक ही बना भक्षक, कुश्ती सीखने आई किशोरी के साथ कोच ने किया दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com