न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाबालिग स्कूली छात्रा छत से कूदी, नाम व धर्म परिवर्तन कर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, लोगों ने पकड़ा

जयपुर में धोखेबाज बॉयफ्रेंड से आहत होकर एक स्कूल छात्रा से छत से छलांग लगा दी। घायल छात्रा का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इंस्टाग्राम पर नाम-धर्म बदलकर एक लड़के ने उससे दोस्ती की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 3:08:29

नाबालिग स्कूली छात्रा छत से कूदी, नाम व धर्म परिवर्तन कर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, लोगों ने पकड़ा

जयपुर। जयपुर में धोखेबाज बॉयफ्रेंड से आहत होकर एक स्कूल छात्रा से छत से छलांग लगा दी। घायल छात्रा का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इंस्टाग्राम पर नाम-धर्म बदलकर एक लड़के ने उससे दोस्ती की थी। दिल्ली से मिलने आए बॉयफ्रेंड को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते समय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। लोगों की पूछताछ में असलियत सामने आने पर छात्रा ने घर की छत से छलांग लगा दी। करधनी थाना पुलिस ने बुधवार शाम पॉक्सो एक्ट में आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

SHO (करधनी) उदय सिंह यादव ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में नसरूल्लाह उर्फ इमरान (18) पुत्र मोहम्मद शोकत निवासी दरभंगा बिहार हाल रणजीत नगर, दिल्ली को अरेस्ट किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके दिल्ली में रहकर पढ़ाई करना सामने आया है।

उन्होंने बताया- करधनी निवासी 15 साल की लड़की प्राइवेट स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ दिनों पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई। दोस्ती करने वाले इमरान ने खुद का नाम रोहित सिंह बनाकर चैटिंग शुरू कर दी। नाम-धर्म छिपाकर वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर बातचीत कर नाबालिग स्कूल छात्रा को फंसा लिया। मंगलवार को आरोपी नसरूल्लाह उर्फ इमरान उससे मिलने दिल्ली से जयपुर आया।

कॉलोनी में घूमते समय कर रहा था छेड़छाड़

जयपुर आने के बाद उसने नाबालिग गर्लफ्रेंड को मिलने के बहाने बुलाया। दोनों के बीच घर के आस-पास मिलना तय हुआ। शाम के समय आरोपी इमरान उससे मिलने पहुंचा। घर के आस-पास की कॉलोनियों में घूमते समय आरोपी इमरान उससे छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग लड़की के साथ गलत होता देख कॉलोनी के लोगों ने दोनों को रोक लिया।

दौड़ते हुए घर की छत पर चढ़कर कूदी

कॉलोनी के लोगों ने पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों के दोस्त होने की बात कही। लड़के की बोली से शक होने पर लोगों ने उसका नाम-पता पूछा तो उसने खुद का नाम रोहित सिंह निवासी बिहार बताया। शक होने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर सख्ती से पूछा तो उसने अपना नाम नसरूल्लाह उर्फ इमरान निवासी दिल्ली बताया। बॉयफ्रेंड के धोखा देकर नाम-धर्म छिपाने का पता चलने पर छात्रा दौड़ते अपने घर की छत पर गई और नीचे छलांग लगा दी। लोगों ने उसे तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इमरान को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट