न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : गला रेतकर कर दी गई आठ साल के मासूम की निर्मम हत्या, झाड़ी में मिला शव

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के विशुनपुर से लापता चल रहे 8 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया हैं जहां बच्चे का गला रेता गया और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 May 2021 8:49:47

गोरखपुर : गला रेतकर कर दी गई आठ साल के मासूम की निर्मम हत्या, झाड़ी में मिला शव

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के विशुनपुर से लापता चल रहे 8 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया हैं जहां बच्चे का गला रेता गया और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतक बच्चे की पहचान आठ वर्षीय आलोक विश्वकर्मा के रूप में हुई हैं। आलोक के पिता से पूछताछ कर पुलिस रंजिश के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिस तरह से मासूम की हत्या की गई है, उससे रंजिश की आशंका है, लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी काम कर रही है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि वह मामले के खुलासे के करीब है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था, अब हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। सूचना पर फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, विशुनपुर निवासी ब्रह्मानंद विश्वकर्मा बढ़ई का काम करता है। चार मई की शाम उसका आठ साल का बच्चा आलोक लापता हो गया। घरवालों ने पहले तो गांव व आसपास में उसकी तलाश की, फिर रिश्तेदारों के घर संपर्क किया। उसका कहीं पता नहीं चलने पर चाचा शिव कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में चाचा की तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच गुरुवार को गांव के पास झाड़ी में आलोक का शव मिला। मासूम के गले को रेतकर हत्या की गई है। सूचना पर बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

जानकारी होने पर घरवाले भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इस मामले में अपहरण का केस दर्ज है, हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया