न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अगर आप कुंभ मेले में जा रहे हैं तो इस कठमुल्ले के ऊपर...', महाकुंभ में लगी मुलायम की मूर्ति पर महंत राजू दास का विवादित पोस्ट; मचा बवाल

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 8:26:12

'अगर आप कुंभ मेले में जा रहे हैं तो इस कठमुल्ले के ऊपर...', महाकुंभ में लगी मुलायम की मूर्ति पर महंत राजू दास का विवादित पोस्ट; मचा बवाल

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। जहां भाजपा मिल्कीपुर के उपचुनाव में कड़ी चुनौती का सामना कर रही है, वहीं महंत राजू दास के बयान ने समाजवादी पार्टी (सपा) को एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा दे दिया है। महंत ने सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला?

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान ने अपने टेंट में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की एक मूर्ति स्थापित की है। यह मूर्ति महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद इस मूर्ति को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

इस संदर्भ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने दिवंगत पिता की मूर्ति की तस्वीर साझा करते हुए फेसबुक पर लिखा, 'अगर आप कुंभ मेले में जा रहे हैं तो इस देश के पीडीए के भगवान के दर्शन जरूर करें।'

हालांकि, इस पोस्ट को लेकर महंत राजू दास ने एक विवादित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा: 'अगर आप कुंभ मेले में जा रहे हैं तो इस कठमुल्ले के ऊपर मूत के जाएं।'

महंत राजू दास के खिलाफ सपा ने दर्ज कराई FIR

महंत राजू दास की इस टिप्पणी ने सपा कार्यकर्ताओं को उग्र कर दिया है। सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ सिटी को तहरीर दी है। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों का अपमान भी है। सपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है और राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मीडिया से बातचीत में अयोध्या महानगर से सपा अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या के तथाकथित संत राजू दास की गलत हरकतें कई बार से देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजू दास का रवैया समाजवादियों के प्रति, समाजवादी पार्टी के प्रति, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति और स्वर्गीय नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के खिलाफ गलत भावनाएं रही हैं, जहां आज तो उन्होंने हद ही पार कर दी। राजू दास के बयानों का जिक्र करते हुए सपा नेता श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि उनके इस आपत्तिजनक टिप्पणी, जिसको बोलने में शर्म आती है, को लेकर जिले के सभी नेताओं के साथ मिलकर हमने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने ने कहा कि हमने पुलिस से निवेदन किया है कि उनके खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

राजनीतिक माहौल गरमाया

मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार चरम पर है, और इस विवाद ने भाजपा की स्थिति को और जटिल बना दिया है। सपा इस विवाद को राजनीतिक मंच पर भुनाने की तैयारी में है। महंत राजू दास की टिप्पणी से समाजवादी पार्टी को एक नया मुद्दा मिल गया है, जिसे वह चुनाव प्रचार में प्रमुखता से उठा रही है।

प्रतिक्रियाएं और संभावित कार्रवाई

इस विवाद के बाद प्रशासन पर भी दबाव बढ़ गया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि महंत राजू दास के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर, महंत राजू दास की ओर से इस विवाद पर कोई सफाई या प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल