न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 की एक्ट्रेस को इसलिए नहीं मिल रहा घर, नेपोटिज्म के कारण बर्बाद हुआ उर्मिला का करिअर

मशहूर एक्ट्रेस और डेंटिस्ट यामिनी मल्होत्रा 'बिग बॉस 18' में शिरकत करने के बाद से ही काफी लाइमलाइट में हैं। टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 12:24:07

2 News :  BB 18 की एक्ट्रेस को इसलिए नहीं मिल रहा घर, नेपोटिज्म के कारण बर्बाद हुआ उर्मिला का करिअर

मशहूर एक्ट्रेस और डेंटिस्ट यामिनी मल्होत्रा 'बिग बॉस 18' में शिरकत करने के बाद से ही काफी लाइमलाइट में हैं। टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' फेम यामिनी ने हाल ही फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली बात शेयर की है। यामिनी को मुंबई जैसे बड़े शहर में एक भी घर किराये पर नहीं मिल रहा है। कई मकान मालिक उन्हें एक्ट्रेस होने की वजह से घर किराए पर नहीं देते तो कई ब्रोकर तो उनके धर्म के बारे में भी सवाल पूछते हैं। यामिनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दर्द बयां किया।

उन्होंने लिखा कि हैलो दोस्तों, मैं आपसे एक ऐसी बात शेयर करना चाहती हूं जो मेरे लिए काफी दुखद और परेशान करने वाली रही है। मुझे मुंबई से बहुत प्यार है, लेकिन यहां घर ढूंढना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। लोग मुझसे अजीब-अजीब सवाल पूछते हैं, जैसे कि 'आप हिंदू हैं या मुस्लिम?', 'गुजराती हैं या मारवाड़ी?' और जब उन्हें यह पता चलता है कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, तो वे बिना किसी वजह के घर देने से मना कर देते हैं। क्या सिर्फ एक एक्ट्रेस होने की वजह से मुझे घर पाने का हक नहीं है? ये सोचने वाली बात है कि साल 2025 में भी लोग ऐसे सवाल पूछते हैं।

अगर सपनों के इस शहर में सपने पूरे करने के लिए इतनी शर्तें जुड़ी हुई हैं, तो क्या इसे सच में सपनों का शहर कहा जा सकता है?” यामिनी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यामिनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के साथ-साथ 'मैं तेरी तू मेरा' और 2016 में आई तेलुगु फिल्म 'चुत्तलबाई' में भी काम किया है। यामिनी रियलिटी शो 'BB 18' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी। हालांकि उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला।

yamini malhotra,actress yamini malhotra,yamini bigg boss 18,bb 18,ghum hai kisi ke pyar mein,urmila matondkar,actress urmila,ramgopal varma,urmila nepotism

उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा से लड़ाई की खबरों पर दी यह रिएक्शन

हाल ही में ‘रामू’ के नाम से लोकप्रिय दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की गई है। इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने ‘रामू’ के साथ लड़ाई की खबरों को महज अफवाह बताया। उर्मिला ने उनके साथ ‘सत्या’ के साथ ‘जंगल’, ‘रंगीला’ और ‘भूत’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उर्मिला ने कहा कि मेरा करिअर ‘रामू’ के कारण नहीं, बल्कि नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) के कारण बर्बाद हुआ।

उन्हें हमेशा ही आइटम गर्ल या फिर सेक्स साइरन के रूप में देखा गया। इंडस्ट्री में ऐसी अफवाह थी कि उर्मिला का ‘रामू’ के साथ अफेयर चल रहा है जिस वजह से वो उनकी हर फिल्म में होती हैं। एक समय पर दोनों के बीच लड़ाई की खबरें भी आने लगीं। उर्मिला ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि हमने काम करना बंद कर दिया है।

रामगोपाल वर्मा और मेरे बीच कोई मनमुटाव नहीं था। मैंने उनकी मूवी 'कंपनी' और ‘आग' में स्पेशल सॉन्ग किए हैं। 90 के दशक में मीडिया मेरी एक्टिंग को छोड़कर सारी चीजों की बात करता था। आज लोग खुलकर नेपोटिज्म पर बात करते हैं। पहले भी ऐसा होता था, तब भी ऐसे कई लोग थे, जो फिल्मी परिवारों से आते थे। कई लोग इस सच को बर्दाश्त नहीं कर पाते थे कि एक नॉर्मल लड़की इतनी बड़ी स्टार कैसे बन गई। लोगों ने मुझे स्टार बनाया है। मेरा काम हमेशा अपने बारे में बोलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ