न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माउंटआबू में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा माइनस 5 डिग्री, तेज धूप खिलने के बाद भी राहत नहीं

शुक्रवार सुबह माउंटआबू में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Jan 2022 3:14:48

माउंटआबू में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा माइनस 5 डिग्री, तेज धूप खिलने के बाद भी राहत नहीं

राजस्थान में सर्दियों का कहर जारी हैं जहां हर दिन कड़ाके की ठंड रिकॉर्ड बना रही हैं। प्रदेश में माउंटआबू में लगातार छठे दिन पारा नकारात्मक रहा। आज शुक्रवार सुबह माउंटआबू में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। माउंट आबू में पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर सिरोही जिले के मैदानी इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में भी लगातार दिखाई दे रहा है। माउंट आबू में पिछले साल 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान माइन 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर का तापमान माइनस में रहने से सुबह लोगों के घरों की छतों पर लगी सोलर प्लेट, घर की छतों, बाग-बगीचों और खुले मैदान में लगे पेड़-पौधों, झाड़ियों के साथ ही घास पर बर्फ जमी नजर आ रही है। नक्की झील में खड़ी नावों की सीट, खुले में खड़ी गाड़ियों की छत पर भी बर्फ की मोटी परत जमी दिखती है। सर्दी इतनी तेज है कि लोग सुबह 9 बजे तक घरों में ही रहते हैं और धूप निकलने के बाद बाहर निकलते हैं। शीतलहर चलने से दोपहर में तेज धूप खिलने के बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है।

माउंट आबू में लगातार 6 दिन से पारा माइनस में होने से सुबह जगह-जगह बर्फ जमी नजर आ रही है। रविवार को यहां का पारा माइनस 2 डिग्री था। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को पारा माइनस 3 डिग्री पर दर्ज किया गया। वहीं बुधवार और गुरुवार को पारा माइनस 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सिरोही जिले में अगले 1 सप्ताह तक ऐसा ही ठंड का मौसम बना रहेगा और लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। माउंट आबू में करीब 1 सप्ताह तक पारा जमाव बिंदु के आसपास या उससे नीचे बना रहने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट